Jamshedpur News : जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 10 Sep 2025 8:13 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन की जगह तीन दिन चलेगी. इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन की जगह तीन दिन चलेगी. इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी. जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस का पहले मंगलवार व बुधवार को संचालन हो रहा था. अब इस ट्रेन का संचालन रविवार, मंगलवार व बुधवार को किया जायेगा. यह टाटानगर से जम्मू तक जाती है.

हालांकि बाढ़ की वजह से यह ट्रेन अभी अमृतसर तक ही जा रही है. हालात सामान्य होने पर यह ट्रेन पूर्व की भांति संचालित की जायेगी. जम्मू में बाढ़ के चलते मंगलवार को यह ट्रेन निरस्त कर दी गयी. इसकी सूचना एनाउंस होते ही यात्री परेशान हो गये. इस दौरान 37 लोगों ने आरक्षित टिकट को कैंसल कराया. जरूरतमंद यात्री दूसरे ट्रेनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola