Jamshedpur News : कार्डियक अरेस्ट के प्रारंभिक लक्षणों को पहचानना आवश्यक : आदित्य चौधरी
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन में वाणिज्य विभाग द्वारा रविवार को विशेष हृदय स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
टाटानगर में वाणिज्य विभाग ने विशेष हृदय स्वास्थ्य संगोष्ठी का किया आयोजन
Jamshedpur News :
टाटानगर स्टेशन में वाणिज्य विभाग द्वारा रविवार को विशेष हृदय स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस संगोष्ठी का उद्देश्य कर्मचारियों को हृदयगति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान और आपातकालीन स्थिति में उठाये जाने वाले तत्काल कदमों की जानकारी देना था. संगोष्ठी रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के सहयोग से आयोजित की गयी. जिसमें प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ नीलम सिन्हा, डॉ राजीव सारन, डॉ अनन्या नायर और डॉ स्वर्णिम सिन्हा ने भाग लिया. उन्होंने व्यावहारिक प्रदर्शन और सहभागिता आधारित प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से रेलवे कर्मियों को जीवन रक्षक तकनीकों से रूबरू कराया. अविनाश सिंह, अभिषेक सिंघल, शंकर कुमार झा, संतोष कुमार प्रसाद, राकेश मोहन समेत वाणिज्य विभाग, आरपीएफ और संचालन विभाग के कर्मचारी भी इस संगोष्ठी में सक्रिय रूप से शामिल हुए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










