नो इंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर सीएम सचिवालय ने दिया जांच का आदेश

Published by : ASHOK JHA Updated At : 19 Apr 2025 8:57 PM

विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय महासचिव कृतिवास मंडल की शिकायत पर मुख्यमंत्री सचिवालय झारखंड सरकार ने जांच का आदेश दिया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर . शहर में नो एंट्री के समय में भारी वाहनों के प्रवेश करने की शिकायत पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने जांच का आदेश दिया है. आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री सचिवालय झारखंड सरकार से लिखित शिकायत की थी.नो इंट्री के समय में भी जमशेदपुर में शहर के अंदर भारी वाहन प्रवेश कर जाते है. जिसके कारण आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है. मंडल की शिकायत पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने डीएसपी हेडक्वार्टर 01, डीएसपी भोला प्रसाद सिंह को जांच कर कार्रवाई व जांच प्रतिवेदन भेजने की जिम्मेवारी सौंपी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK JHA

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola