Jamshedpur News : मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए शहर में 10 केंद्र बने, 3732 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 27 May 2026 1:32 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना-2026 को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना-2026 को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी है. इसके लिए शहर में कुल 10 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किये गये हैं. इस वर्ष पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 3732 परीक्षार्थी इस छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा 31 मई को होगी.साकची के सेंट्रल करीमिया स्कूल में सर्वाधिक क्षमता
प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार साकची स्थित सेंट्रल करीमिया हाई स्कूल को सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां सर्वाधिक 624 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है. सुचारू रूप से परीक्षा संचालन के लिए सभी 10 केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति कर उनके नाम और मोबाइल नंबर विभाग को सौंप दिये गये हैं. निष्पक्ष व कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त को भी भेजी गयी है.सालाना 12,000 रुपये की मिलती है छात्रवृत्ति
मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत परीक्षा में सफल होने वाले मेधावी छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12,000 (कुल 48,000) की वित्तीय सहायता दी जाती है.किन्हें मिलता है लाभ
इस परीक्षा में झारखंड के सरकारी, राजकीयकृत, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 8वीं के छात्र शामिल होते हैं. छात्रवृत्ति का लाभ आगे के वर्षों (9वीं से 12वीं) में जारी रखने के लिए छात्र को प्रत्येक कक्षा की परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक लाना अनिवार्य होता है. यह योजना राज्य के गरीब और होनहार बच्चों को पैसों की तंगी के कारण पढ़ाई बीच में न छोड़ने और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने में गेम-चेंजर साबित हो रही है.
शहर में यहां बनाये गये हैं परीक्षा केंद्र
1 टाटा वर्क्स यूनियन प्लस टू उ.वि, कदमा2 गुरु नानक उच्च विद्यालय, मानगो, जमशेदपुर3 सीतारामडेरा प्लस टू हाई स्कूल , सीतारामडेरा4 गुरु नानक उच्च विद्यालय, साकची, जमशेदपुर5 सेंट्रल करीमिया उच्च विद्यालय, साकची6 राजस्थान विद्या मंदिर उवि, साकची7 डीबीएमएस गर्ल्स उवि, कदमा8 शारदामणि बालिका उवि, साकची9 कबीर मेमोरियल उर्दू उवि, जाकिरनगर, मानगो10 हरिजन उच्च विद्यालय, भालुबासाप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










