00 टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मियों के वेतन से कटेंगे 1101 रुपये

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में टाटा समूह के पूर्व मानद चेयरमैन दिवंगत रतन टाटा की प्रतिमा स्थापना के खर्च के लिए स्थायी कर्मचारियों के वेतन से स्वैच्छिक योगदान लिया जायेगा.
– रतन टाटा की प्रतिमा की स्थापना के लिए स्वेच्छा से सहयोग की अपील
– प्रबंधन ने जारी किया सर्कुलर, असहमति जताने के लिए 6 जून तक का समयवरीय संवाददाता, जमशेदपुर
टाटा समूह के पूर्व मानद चेयरमैन दिवंगत रतन टाटा की प्रतिमा की स्थापना के खर्च के लिए टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के स्थायी कर्मचारियों (7321) के वेतन से स्वैच्छिक योगदान लिया जायेगा. इसे लेकर कंपनी प्रबंधन की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है. प्लांट हेड के हस्ताक्षर से जारी आदेश के तहत जून 2026 के पे-रोल से प्रति कर्मचारी 1,101 रुपये की कटौती की जायेगी. सर्कुलर के अनुसार, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव ने 14 जनवरी 2026 को प्रबंधन को एक पत्र सौंपा था. इसमें रतन टाटा की प्रतिमा स्थापना के खर्च के लिए स्थायी कर्मियों की ओर से स्वैच्छिक योगदान की अनुमति मांगी गयी थी. यूनियन की इसी पहल को स्वीकार करते हुए प्रबंधन ने अंशदान की कटौती का फैसला लिया है. मालूम हो कि प्लांट परिसर में पूर्व चेयरमैन की प्रतिमा का अनावरण 28 दिसंबर 2025 को किया गया था.योगदान न देने की स्थिति में लिखित सूचना देना अनिवार्य
प्रबंधन ने साफ किया है कि यह अंशदान स्वैच्छिक है. यदि कोई कर्मचारी इस फंड में योगदान देने का इच्छुक नहीं है, तो उसे 6 जून 2026 तक अपने डिविजनल हेड या बीइआर के माध्यम से सीधे वेज सेक्शन को लिखित सूचना देनी होगी. जिसके बाद उनके वेतन से कोई कटौती नहीं की जायेगी. तय समय सीमा तक सूचना नहीं देने पर कर्मियों के जून माह के वेतन से स्वतः ही राशि काट ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अशोक झा
अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










