00 कन्वाइ चालकों का हंगामा, चेसिस बुकिंग ठप, वेतन में 150 प्रतिदिन बढ़ोतरी की संभावना

Published by : ASHOK JHA Updated At : 26 May 2026 10:31 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

कन्वाइ चालकों के वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों पर मंगलवार को कोई निर्णय नहीं होने से चालकों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित कन्वाइ चालकों ने कमिंस यार्ड में नारेबाजी की

विज्ञापन

14 महीने से लंबित है समझौता, वेतन बढ़ोतरी पर नहीं बनी बात

यार्ड में खड़ी रहीं 866 गाड़ियां, आज फिर होगी वार्ता

फोटो गोस्वामी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर.

कन्वाइ चालकों की वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों पर मंगलवार को कोई निर्णय नहीं होने से उनका गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित कन्वाइ चालकों ने कमिंस यार्ड में नारेबाजी की और गाड़ियों की बुकिंग पूरी तरह रोक दी. चालकों ने एग्रीमेंट बताओ, बुकिंग कराओ के नारे लगाते हुए काम बंद कर दिया. सुबह 10 बजे से देर शाम तक कन्वाइ बुकिंग ठप रही, जिससे यार्ड से एक भी चेसिस बाहर नहीं निकल सकी. 866 गाड़ियां यार्ड में ही खड़ी हैं. बुकिंग ठप होने की सूचना मिलते ही टीटीसीए के अधिकारी, ट्रांसपोर्टर मौके पर पहुंचे और चालकों को मनाने की कोशिश की. चालकों के वेतन पुनरीक्षण सहित अन्य मांगों पर मंगलवार को प्रबंधन, ट्रांसपोर्टरों और यूनियन के साथ कई दौर चली वार्ता विफल रही. अब बुधवार को होने वाली अगले दौर की वार्ता पर सबकी नजरें टिकी हैं. सूत्रों के अनुसार चालकों के वेतन में प्रतिदिन 150 रुपये तक की वृद्धि होने की प्रबल संभावना जतायी जा रही है.

300 रुपये की वृद्धि पर अड़े चालक

वर्तमान में कन्वाइ चालकों को प्रतिदिन के हिसाब से 370 रुपये मिलते हैं. जिसमें चालक 300 रुपये की बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा चालक मृत्यु फंड की राशि को 3 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये करने की मांग कर रहे हैं. ताकि आश्रितों को 10 हजार के बदले 50 हजार रुपये मिल सकें. साथ ही एग्रेसिया राशि को 30 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये करने और वर्ष 2010 से लंबित रेल भाड़े में संशोधन की मांग भी प्रमुखता से उठायी गयी है.

लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटने की चेतावनी

ऑल इंडिया कन्वाइ वर्कर्स यूनियन के महामंत्री जय नारायण सिंह ने बताया कि चालकों का वेतन समझौता पिछले 14 महीनों से लंबित है. पूर्व में प्रबंधन ने 25 मई तक फैसला लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई निर्णय नहीं होने पर चालकों ने काम बंद कर दिया. इधर, कन्वाइ चालक संघ के महामंत्री बिनोद कुमार सिंह ने साफ किया कि जब तक लिखित समझौता नहीं होगा, बुकिंग शुरू नहीं होगी.

विज्ञापन
ASHOK JHA

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola