ePaper

घोड़ाबांधा : रांची से टाटा आयी कार में लगी आग, जलकर राख

Updated at : 21 Jul 2024 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
घोड़ाबांधा : रांची से टाटा आयी कार में लगी आग, जलकर राख

घोड़ाबांधा : रांची से टाटा आयी कार में लगी आग, जल कर राख

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा के आलोक बिहार के गेट के पास एक स्वीफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गयी. कार में आग लगने के बाद आसपास के लोगों में हडकंप मच गया. सूचना मिलने के बाद टाटा मोटर्स की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, मगर तबतक कार पूरी तरह से जल चुकी थी. घटना शनिवार की रात करीब दो बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आलाेक बिहार के पास के रहने वाले एक परिवार को कार चालक रांची एयरपोर्ट से छोड़ने के लिए आया था. पैसेंजर को उतारने के बाद चालक गाड़ी को आलोक बिहार के गेट के पास खड़ी कर जैसे ही कार से नीचे उतरा, कार में आग लग गयी. आग इतनी तेजी से कार में फैली कि देखते ही देखते जलकर खाक हो गयी. कार सीएनजी से चलती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola