टाटा मोटर्स की पहल : कन्वाइ चालकों का होगा 15 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा, आज से दो दिवसीय कैंप
Updated at : 16 Mar 2026 8:37 PM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
कंपनी की पहल पर अब सभी कन्वाइ चालकों का 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा पूरी तरह मुफ्त कराया जायेगा.
विज्ञापन
राहत : चालकों को नहीं देना होगा कोई शुल्क, पुराने आरएसओ परिसर में सुबह नौ बजे से शुरू होगा पंजीकरण
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
टाटा मोटर्स के कन्वाइ चालकों के लिए राहत भरी खबर है. कंपनी की पहल पर अब सभी कन्वाइ चालकों का 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा पूरी तरह मुफ्त कराया जायेगा. इस संबंध में ऑल इंडिया कन्वाइ चालक वर्कर्स यूनियन की एक बैठक कमिंस यार्ड में हुई. इसमें चालकों को महामंत्री जय नारायण सिंह ने इस योजना की विस्तार से जानकारी दी. महामंत्री जय नारायण सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि टाटा मोटर्स द्वारा सामाजिक सुरक्षा की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बीमा के लिए चालकों को अपनी जेब से एक पैसा भी खर्च नहीं करना होगा. यह पूरी तरह नि:शुल्क है.
17 और 18 मार्च को लगेगा विशेष कैंप
महामंत्री ने बताया कि बीमा प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए 17 और 18 मार्च को टाटा मोटर्स के साउथ गेट स्थित पुराने आरएसओ परिसर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है. कैंप का समय सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक रहेगा. इसमें कंपनी के सूचीबद्ध चालक, इंचार्ज और खरीद-बिक्री से जुड़े सभी पात्र चालक शामिल हो सकेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




