Jamshedpur News : 6.32 करोड़ की लागत से चार सड़कों का होगा निर्माण
Published by :RAJESH SINGH
Published at :01 May 2026 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत स्वीकृत चांडिल प्रखंड क्षेत्र की चार सड़कों का गुरुवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर आधारशिला रखी.
विज्ञापन
विधायक सविता महतो ने रखी आधारशिला
Jamshedpur News
: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत स्वीकृत चांडिल प्रखंड क्षेत्र की चार सड़कों का गुरुवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर आधारशिला रखी. इन सड़कों का निर्माण 6.32 करोड़ की लागत से किया जायेगा. इनमें एनएच-32 से रावताड़ा तक 1.5 किमी सड़क का निर्माण 1.4 करोड़ की लागत से, चांडिल डैम रोड स्थित मुखिया होटल से दियाडीह भाया बोराबिंधा तक 5.5 किमी सड़क का निर्माण 2.8 करोड़ की लागत से किया जायेगा. इसके अलावा चौका-कांड्रा रोड के पालगम से रायडीह तक 2.6 किमी सड़क 1.91 करोड़ रुपये तथा काशीडीह मोड़ से मिरुडीह भाया सिंगाती तक 2 किमी सड़क 1.29 करोड़ की लागत से बनायी जायेगी. विधायक सविता महतो ने संवेदक को सड़कों का निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने की बात कही. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायक, काबलु महतो, सुधीर किस्कू, जिप सदस्य सविता मार्डी, मुखिया ममता हेंब्रम, पंसस रिंकी गांगुली, बैद्यनाथ टुडू, स्नेहा महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, कृष्णा किशोर महतो, समर भुइयां, मंत्री महतो, करम चांद हेंब्रम, सुरेश मांझी, सिमल बेसरा, लंबोदर महतो, पशुपति महतो, ज्ञान रंजन हेंब्रम, राज शेखर गांगुली समेत अन्य मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










