Jamshedpur News : टिमकेन में 1 मई को सवैतनिक अवकाश, पर कई विभागों में होगा कामकाज
Published by :RAJESH SINGH
Published at :01 May 2026 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : टिमकेन इंडिया लिमिटेड ने 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सवैतनिक अवकाश की घोषणा की है.
विज्ञापन
खास बातें:
7 दिनों के संचालन वाले विभागों में सामान्य रूप से चलेगा कामकाज
काम करने वाले कर्मचारियों को साल के अंत तक मिलेगा क्षतिपूर्ति अवकाश
6 दिनों के संचालन वाले फंक्शन रहेंगे बंद, दोनों कैंटीन खुली रहेंगी
Jamshedpur News :
टिमकेन इंडिया लिमिटेड ने 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सवैतनिक अवकाश की घोषणा की है. हालांकि ग्राहकों की बढ़ती मांग और उत्पादन की निरंतरता को देखते हुए कंपनी के कुछ महत्वपूर्ण विभागों में कामकाज सामान्य दिनों की तरह ही जारी रहेगा. कंपनी के सहायक महाप्रबंधक एचआर एंड इएचएस दिनेश कुमार सिंह के हस्ताक्षर से नोटिस जारी किया गया है. कंपनी प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार रेल सेल और टीएस कप एंड कोन विभाग जो वर्तमान में 7 दिनों के ऑपरेशन मोड पर हैं. यहांं 1 मई को भी सुचारू रूप से कामकाज होगा. इनके साथ ही इनसे जुड़े सहयोगी विभाग जैसे मेंटेनेंस, लैब, क्वालिटी, टूल रूम और स्टोर भी खुले रहेंगे.अनिवार्य सेवाएं रहेंगी बहाल
हीट ट्रीटमेंट और ओएचसी जैसी अनिवार्य सेवाएं किसी भी स्थिति में चालू रहेंगी. 7 दिनों के ऑपरेशन में कार्यरत सभी कर्मचारियों (अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर) को इस दिन ड्यूटी पर उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है. मजदूर दिवस के दिन काम करने वाले कर्मचारियों के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें इसके बदले एक दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जायेगा. कर्मचारी इस विशेष अवकाश का लाभ 31 दिसंबर 2026 तक कभी भी उठा सकेंगे.कैंटीन की सुविधा उपलब्ध
कंपनी के अनुसार जिन फंक्शनों में 6 दिनों का संचालन होता है. वे 1 मई को पूरी तरह बंद रहेंगे. कर्मचारियों को अपने संबंधित सेल प्रबंधकों से मार्गदर्शन लेने का निर्देश दिया गया है. वहीं ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों की सुविधा के लिए कंपनी की दोनों कैंटीन चालू रहेंगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










