farewell to tsaf head hemant gupta : टीएसएएफ के हेड हेमंत गुप्ता को दी गयी विदाई
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 02 Apr 2026 11:50 PM
जमशेदपुर. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के हेड हेमंत गुप्ता को टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से विदाई दी गयी
जमशेदपुर. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के हेड हेमंत गुप्ता को टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से विदाई दी गयी. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक विदाई समारोह में उन्हें उनके साथियों ने बेहद भावुक अंदाज में विदाई दी. 2017 में एवरेस्ट फतह करने वाले हेमंत गुप्ता ने बछेंद्री पाल के बाद टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन को काफी ऊंचाई तक पहुंचाया. उनके नेतृत्व में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग की शुरुआत की. उनके कार्यकाल में ही भारत की पहली स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग एकेडमी की स्थापना हुई. इसके अलावा शहर में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ. हेमंत गुप्ता ने नवल टाटा हॉकी एकेडमी व टाटा स्टील खेल विभाग में भी लंबे समय तक अपना योगदान दिया. आइआइटियन हेमंत गुप्ता ने टाटा स्टील का दामन छोड़कर खुद का स्टार्टअप शुरू किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










