13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Jamshedpur News : अक्टूबर में होगा आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति का चुनाव

Jamshedpur News : सीतारामडेरा में रविवार को आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति के चुनाव संचालन समिति की एक बैठक समिति के मुख्य संयोजक रामसिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई.

चुनाव संचालन समिति ने निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने की बनायी रणनीति

Jamshedpur News :

सीतारामडेरा में रविवार को आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति के चुनाव संचालन समिति की एक बैठक समिति के मुख्य संयोजक रामसिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति का चुनाव पारदर्शी तरीके से कराने के लिए चुनाव नियमावली पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज का चुनाव सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के नियमों के अनुसार दुर्गापूजा के बाद अक्तूबर महीने में कराया जायेगा.

बैठक में चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक रामसिंह मुंडा ने कहा कि आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति का चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ किया जायेगा. बैठक में आदिवासी मुंडा समाज के लिए निवर्तमान अध्यक्ष नंदलाल पातर, समिति के संयोजक भोलानाथ पातर, दुबराज नाग, गीता मुंडा, प्रकाश सांडिल, काजू सांडिल, संजय मुंडा, मुखिया सुनीता नाग, मनोज मुंडा, देवराज मुंडा, प्रकाश सांडिल, गंगाधर मुंडा, शैलेंद्र सामंत, राजश्री नाग, द्रौपदी मुंडा, सुलेखा सांडिल, सीमा मुंडा, दुर्योधन मुंडा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel