Jamshedpur News : अंचल कार्यालय में सरकारी जमीन अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन, पंचायत भवन बनाने की मांग
Published by : SANAM KUMAR SINGH Updated At : 28 Apr 2025 8:15 PM
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
सरकारी जमीन के अतिक्रमण के विरोध में सोमवार को सरजामदा क्षेत्र के बाड़ेगोड़ा मौजा के 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने करनडीह स्थित जमशेदपुर अंचल कार्यालय में प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का नेतृत्व हातु मुंडा बुधराम हेंब्रम, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, दक्षिण हलुदबनी पंचायत के मुखिया अजीत भूमिज और पूर्व हातु मुंडा कन्हाई हेंब्रम कर रहे थे.
बाड़ेगोड़ा के ग्रामीणों ने सौंपा मांग पत्र, कहा- सरकारी जमीन के अतिक्रमण पर लगे रोक
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
सरकारी जमीन के अतिक्रमण के विरोध में सोमवार को सरजामदा क्षेत्र के बाड़ेगोड़ा मौजा के 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने करनडीह स्थित जमशेदपुर अंचल कार्यालय में प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का नेतृत्व हातु मुंडा बुधराम हेंब्रम, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, दक्षिण हलुदबनी पंचायत के मुखिया अजीत भूमिज और पूर्व हातु मुंडा कन्हाई हेंब्रम कर रहे थे.
ग्रामीणों ने बाड़ेगोड़ा न्यू बस्ती में कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर चहारदीवारी बनाने की शिकायत की. उनका कहना था कि बाड़ेगोड़ा मौजा में कुछ लोग सरकारी जमीन को प्लॉटिंग कर खरीद-बिक्री का काम धड़ल्ले से कर रहे हैं. उन्होंने अंचल कार्यालय से इस मामले को गंभीरता से लेने और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की. बताया कि बाड़ेगोड़ा मौजा के खाता-1000 और प्लॉट संख्या-2366 पर सरकारी जमीन है. जिस पर दक्षिण हलुदबनी पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत भवन और धुमकुड़िया भवन बनाने का निर्णय लिया है. इसे बनाने की मांग की.
हातु मुंडा बुधराम हेंब्रम ने कहा कि क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों की वजह से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने गांव में शांति से रहना चाहते हैं और अतिक्रमण कारियों के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे. इस दौरान बाड़ेगोड़ा ग्रामसभा के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति में अंचल निरीक्षक बलवंत को अपना मांग पत्र सौंपा. इसके बाद ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल परसुडीह थाना भी गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










