Jamshedpur News : मारपीट व धोखाधड़ी के आरोपी पर कार्रवाई की मांग, एसएसपी से की शिकायत

Updated at : 09 Oct 2025 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : परसुडीह मकदमपुर निवासी मो हसन ने मकदमपुर स्थित विदेश भेजने वाली एजेंसी आइकोनिक ओवरसीज के संचालक पर धोखाधड़ी व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

परसुडीह मकदमपुर निवासी मो हसन ने मकदमपुर स्थित विदेश भेजने वाली एजेंसी आइकोनिक ओवरसीज के संचालक पर धोखाधड़ी व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में मो. हसन ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में लिखित शिकायत की है. मो. हसन के अनुसार आइकोनिक ओवरसीज के संचालकों द्वारा कतर में बेहतर नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 70 हजार रुपये लिये गये. कतर जाने पर मो. हसन से बोरा ढुलाने का काम लिया गया. वहां किसी तरह की कोई सुविधा नहीं थी. जिसके बाद उसने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगायी थी.

जिसके बाद एजेंसी के संचालक तब्बसुम परवीन, मो. सकील उर्फ प्याजू , मो. नसीम, मो. सिकंदर, अफजल, अमदज, जावेद समेत अन्य के द्वारा उनके माता-पिता व घरवालों के साथ मारपीट की गयी. जिसकी शिकायत उन्होंने परसुडीह थाना में की है. मो. हसन के अनुसार जिस स्थल पर एजेंसी का कार्यालय खोला गया है, वह सरकारी जमीन है. जिसपर कब्जा कर सकील ने कार्यालय खोला है. मो. हसन ने पुलिस व प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola