Jamshedpur News : करोड़ रुपये की ठगी करने वाले स्क्रैप कारोबारी के खिलाफ एसएसपी से शिकायत

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

कदमा रामनगर निवासी अशोक प्रसाद समेत कई लोग सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और जुगसलाई निवासी स्क्रैप कारोबारी आशीष अग्रवाल के खिलाफ लगभग एक करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

कदमा रामनगर निवासी अशोक प्रसाद समेत कई लोग सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और जुगसलाई निवासी स्क्रैप कारोबारी आशीष अग्रवाल के खिलाफ लगभग एक करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. इस संबंध में उन्होंने एसएसपी और एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपा. अशोक प्रसाद ने बताया कि आशीष अग्रवाल उनका करीब 40 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है. बार-बार रुपये लौटाने की मांग करने पर भी वह टालमटोल करता रहा और अब उसका मोबाइल फोन भी बंद है.उन्होंने कहा कि आशीष उनकी कंपनी में स्क्रैप गिराने और दूसरी कंपनियों में सप्लाई करने का काम करता था. अगस्त 2024 से वह उनके साथ जुड़ा था. इस दौरान अशोक ने उसे 10.14 लाख रुपये कर्ज के रूप में दिये थे, जिसे एक साल में वापस करना था, लेकिन उसने रकम नहीं लौटायी.

28.81 लाख रुपये का स्क्रैप बेच नहीं दिया पैसा

इसके अलावा, जून-जुलाई 2025 के बीच आशीष ने आदित्यपुर स्थित कंपनी में 28.81 लाख रुपये का स्क्रैप बेच दिया, लेकिन उसका भुगतान भी अशोक को नहीं मिला. जब अशोक ने रुपये की मांग की तो आशीष गायब हो गया. जब उसके घर गये, तो परिजनों ने बताया कि वह लापता है. इस संबंध में जुगसलाई थाना में सनहा दर्ज कराया गया है.शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जांच के दौरान पता चला कि आशीष अग्रवाल कई लोगों से रुपये लेकर फरार है. सभी पीड़ितों ने एसएसपी और एसडीओ से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola