Jamshedpur news. सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, दिये कई दिशा निर्देश
Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 15 Apr 2025 6:37 PM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
डॉक्टरों व कर्मचारियों को समय पर अस्पताल आने का निर्देश
विज्ञापन
Jamshedpur news.
सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना. इसके साथ ही अस्पताल में दवाओं की स्थिति, रजिस्टर अप-टू-डेट है या नहीं, मरीजों की उपस्थिति सहित अन्य चीजों की जानकारी ली. इस दौरान ओपीडी में इलाज कराने आने वाले मरीजों ने सिविल सर्जन को बताया कि ओपीडी में हमलोग सुबह से ही आ जाते हैं, मगर डॉक्टर देर से आते हैं, इस वजह से परेशानी होती है. मरीजों की शिकायत सुनने के बाद सीएस ने डॉक्टरों व कर्मचारियों को समय पर अस्पताल आने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मरीजों को कोई परेशानी न हो, डॉक्टर व कर्मी इसका ख्याल रखें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










