Jamshedpur News : बर्मामाइंस : आधार कार्ड अपडेट कराने गया युवक 14 दिन से लापता

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 10 Oct 2025 1:11 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : बर्मामाइंस थानांतर्गत मुखी बस्ती निवासी शिव पात्रो (24) के लापता पिछले 26 सितंबर से लापता है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

बर्मामाइंस थानांतर्गत मुखी बस्ती निवासी शिव पात्रो (24) के लापता पिछले 26 सितंबर से लापता है. मिली जानकारी के अनुसार शिव पात्रो 16 सितंबर की सुबह 10 बजे आधार कार्ड अपडेट कराने की बात कह कर घर से निकला था. उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. परिवार के लोगों ने इसकी खोजबीन दोस्त और रिश्तेदारों के यहां की. लेकिन जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, तो पिता मित्रो पात्रो ने थाना में सनहा दर्ज कराया है. सनहा दर्ज होने के बाद बर्मामाइंस पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

बर्मामांइस थाना प्रभारी दिलीप यादव ने बताया कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा बीमार है. पूर्व में भी एक बार वह लापता हो गया था. जिसके बाद उसे भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से बरामद किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola