Jamshedpur News : मानगो में 150-150 एचपी के दोनों पंप चालू, नवरात्र में सुचारु होगी जलापूर्ति

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 23 Sep 2025 1:16 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : मानगो के जवाहर नगर स्थित रोड नंबर-15 में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का 150 हॉर्स पावर का पंप चालू हो गया. 150 एचपी का एक पंप पहले ही चालू हो गया था.

विज्ञापन

विधायक सरयू राय की पहल पर समस्या का हुआ समाधान

Jamshedpur News :

मानगो के जवाहर नगर स्थित रोड नंबर-15 में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का 150 हॉर्स पावर का पंप चालू हो गया. 150 एचपी का एक पंप पहले ही चालू हो गया था. दूसरा पंप नवरात्र के प्रथम दिन, सोमवार को चालू हो गया. अब दोनों पंप निर्बाध गति से चल रहे हैं. विधायक सरयू राय के प्रयास से इन दोनों मोटर पंपों के चालू हो जाने से मानगो क्षेत्र के निवासियों को नियमित पानी मिल सकेगा. उलीडीह मंडल के जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत ने नारियल फोड़ कर सेवा की शुरुआत की. इसके ठीक बाद मोटर पंप चालू हो गया.

उन्होंने बताया कि मानगो में पेयजल संकट को दूर करने के लिए विधायक सरयू राय ने स्थानीय स्तर के अधिकारियों से लेकर विभाग के सचिव तक से लगातार संवाद कर इस समस्या का समाधान कराया. उन्होंने बताया कि इंटकवेल में 350 एचपी का मोटर पंप फिट किया जा रहा है. बहुत जल्द वह भी चालू हो जायेगा. इस मौके पर पेयजल स्वच्छता विभाग के कर्मचारी प्रह्लाद मिश्रा, अर्जुन साही, टुनटुन सिंह, बाबू खान आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola