Jamshedpur News : मानगो में गैस की किल्लत की खबरें महज अफवाह, गोदामों में पर्याप्त स्टॉक
Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :14 Mar 2026 1:27 AM
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : मानगो क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही खबरें महज अफवाह है. क्षेत्र की प्रमुख गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
मानगो क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही खबरें महज अफवाह है. क्षेत्र की प्रमुख गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. स्टील सिटी एचपी गैस एजेंसी के संचालक योगेश प्रसाद ने बताया कि उनके गोदाम में पर्याप्त मात्रा में गैस पहुंच चुकी है और अब उपभोक्ताओं के बीच इसका नियमित वितरण किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि एजेंसी के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा निर्बाध रूप से चालू है और बुकिंग के आधार पर सीधे घरों तक गैस पहुंचायी जा रही है. योगेश प्रसाद ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें. इसी तरह, न्यू पुरुलिया रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी में भी शुक्रवार को स्थिति सामान्य रही और वहां कोई भीड़ नहीं देखी गयी. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से किल्लत की अफवाह के कारण लोग अचानक दफ्तरों में जुटने लगे थे, लेकिन अब आपूर्ति सामान्य होने से राहत है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










