Jamshedpur News : सदर अस्पताल में कोयले का चूल्हा बना गैस का विकल्प
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : खासमहल स्थित सदर अस्पताल में एलपीजी गैस सिलिंडर खत्म होने के कारण मरीजों के लिए भोजन तैयार करने में परेशानी हो रही है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
खासमहल स्थित सदर अस्पताल में एलपीजी गैस सिलिंडर खत्म होने के कारण मरीजों के लिए भोजन तैयार करने में परेशानी हो रही है. स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर स्थित कैंटीन के पास ईंट-पत्थर जोड़कर कोयले का चूल्हा तैयार किया गया है, ताकि भोजन व्यवस्था प्रभावित न हो. सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि सदर अस्पताल में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीजों के लिए खाना बनता है. उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक मरीजों का नाश्ता इंडक्शन चूल्हे पर और भोजन कोयले के चूल्हे पर तैयार किया जायेगा.कैंटीन संचालक ने बताया कि बड़ी संख्या में रोटी बनाने में परेशानी होगी. ऐसे में शुगर या अन्य ऐसे मरीज जिन्हें चावल नहीं दिया जा सकता, उन्हें रोटी उपलब्ध करायी जायेगी, जबकि अन्य मरीजों को दोपहर और रात में चावल देने की तैयारी है, ताकि किसी को असुविधा न हो.
एमजीएम अस्पताल में फिलहाल चार दिन का गैस उपलब्ध
एमजीएम अस्पताल में भी एलपीजी को लेकर चिंता बढ़ने लगी है. अस्पताल में फिलहाल चार दिनों के लिए गैस उपलब्ध है. उपाधीक्षक डॉ. जुझार मांझी ने बताया कि गैस सप्लाई एजेंसी से बातचीत हुई है और इस माह नियमित आपूर्ति का आश्वासन मिला है. हालांकि लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने पर वहां भी परेशानी बढ़ सकती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










