Jamshedpur News : जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का विरोध-प्रदर्शन गुरुवार को
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 10 Sep 2025 8:14 PM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के सामने गुरुवार को भाजपा द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा. खासमहल चार खंभा चौक से लेकर प्रखंड कार्यालय तक विरोध मार्च किया जायेगा.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के सामने गुरुवार को भाजपा द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा. खासमहल चार खंभा चौक से लेकर प्रखंड कार्यालय तक विरोध मार्च किया जायेगा. यह जानकारी भाजपा नेता सुबोध झा ने दी. उन्होंने बताया कि यह विरोध-प्रदर्शन हेमंत सरकार के इशारे पर आदिवासी नेता सूर्या हांसदा का फर्जी एनकाउंटर करने, नगड़ी में रिम्स टू के बहाने आदिवासियों की रैयती जमीन छीनने व जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में लगातार भ्रष्टाचार एवं जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं की अनदेखी के विरोध में किया जायेगा. इसमें भाजपा सुंदरनगर मंडल, घाघीडीह मंडल, बागबेड़ा मंडल, गोविंदपुर मंडल परसुडीह मंडल, घोड़ाबांधा मंडल और एमजीएम मंडल के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










