Jamshedpur News : आजादनगर : कर्ज में दिये पैसे मांगने आयी महिला से मारपीट, सिर फोड़ा

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

गोलमुरी की रहने वाली मेहजबीन ने आजादनगर की रहने वाली सुलतान बेगम, फिरदौस, तौसिफ के खिलाफ मारपीट, गाली- गलौज और सिर फोड़ कर जख्मी करने का केस दर्ज करायी है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

गोलमुरी की रहने वाली मेहजबीन ने आजादनगर की रहने वाली सुलतान बेगम, फिरदौस, तौसिफ के खिलाफ मारपीट, गाली- गलौज और सिर फोड़ कर जख्मी करने का केस दर्ज करायी है. घटना 13 अगस्त को चेपापुल स्काई टच के पास की बतायी जा रही है.

घटना के संबंध में आजादनगर पुलिस ने बताया कि मेहजबीन गोलमुरी से कर्ज में दिये रुपये की मांग करने के लिए आजादनगर आयी थी. रुपये की मांग करने पर सभी अभियुक्तों ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया. जिसमें उसका सिर फट गया. इसके बाद उसने आजादनगर थाना में केस दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola