ePaper

21 से स्टेशन चौक से शुरू होगा आजसू पार्टी का हस्ताक्षर अभियान

Updated at : 19 Apr 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
21 से स्टेशन चौक से शुरू होगा आजसू पार्टी का हस्ताक्षर अभियान

ट्रैफिक पुलिस के आम जनता के साथ अमानवीय व्यवहार के खिलाफ आजसू पार्टी 21 अप्रैल को स्टेशन चौक से हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत करेगी.

विज्ञापन

मामला : ट्रैफिक पुलिस का आम जनता के साथ अमानवीय व्यवहार वरीय संवाददाता जमशेदपुर शहर में ट्रैफिक पुलिस के कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में आजसू पार्टी 21 अप्रैल से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेगी. यह अभियान स्टेशन चौक से प्रारंभ होकर गोविंदपुर अन्ना चौक, मानगो चौक, डिमना चौक, गोलमुरी चौक, बारीडीह चौक, बिष्टुपुर, जुगसलाई, परसुडीह और साकची चौक में चलेगा. शनिवार को सिदगोड़ा स्थित केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के दुर्व्यवहार से आम जनता में आक्रोश है. स्टेशन स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप कांड समेत कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई. आजसू पार्टी ने आंदोलन के पहले चरण में थाना स्तर पर संयोजक टीम गठित की है. हर थाना क्षेत्र से कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के नाम पर डीसी को पोस्टकार्ड व हस्ताक्षर सौंपकर आम जनता की भावना से अवगत करायेंगे. केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि पार्टी जनसरोकार से जुड़े इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए संगठित जनांदोलन की तैयारी कर रही है. बैठक में प्रणव मजूमदार, संजय मलाकार, अशोक मंडल, संजय सिंह, चंद्रेश्वर पांडेय, देवाशीष चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK JHA

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

ASHOK JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola