कई यूनियनों में आंंतरिक विवाद की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रही ग्रेड वार्ता, ग्रेड रिवीजन को ले कर्मचारी गोलबंद

Published at :11 Apr 2017 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
कई यूनियनों में आंंतरिक विवाद की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रही ग्रेड वार्ता, ग्रेड रिवीजन को ले कर्मचारी गोलबंद

जमशेदपुर: शहर में कई कंपनियों में ग्रेड रिवीजन लंबित है तो कई में ग्रेड लंबित होने जा रहा है. समय पर ग्रेड समझौता नहीं होने से कर्मचारी अब यूनियन पर समझौता करने का दबाव बनाने लगे हैं. पूर्व में ग्रेड लंबित होने के पूर्व ही यूनियन चार्टर ऑफ डिमांड सौंप कर वार्ता की पहल करती […]

विज्ञापन
जमशेदपुर: शहर में कई कंपनियों में ग्रेड रिवीजन लंबित है तो कई में ग्रेड लंबित होने जा रहा है. समय पर ग्रेड समझौता नहीं होने से कर्मचारी अब यूनियन पर समझौता करने का दबाव बनाने लगे हैं. पूर्व में ग्रेड लंबित होने के पूर्व ही यूनियन चार्टर ऑफ डिमांड सौंप कर वार्ता की पहल करती थी. तब यूनियन पर कर्मचारियों का ज्यादा दबाव नहीं रहता था. लेकिन हाल के दिनों में शहर की प्राय: सभी यूनियनों में किसी न किसी बात को लेकर गतिरोध होने से अब कर्मचारी ही यूनियन पर दबाव डालने लगे हैं. इससे यूनियन पर ग्रेड वार्ता को आगे बढ़ाने का दबाव बढ़ने लगा है.
टाटा मोटर्स
यहां 1 अप्रैल 2016 से कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन लंबित है. बोनस वार्ता के कारण अप्रैल से अक्तूबर तक ग्रेड पर बातचीत नहीं हुई. विवादों के बीच नवंबर में छह सदस्यीय वार्ता कमेटी गठित हुई. दिसंबर और जनवरी में कुछ दिनों तक वार्ता चली,नलेकिन एमओपी पर टकराव होने से 28 जनवरी 2017 को वार्ता बंद हो गयी. पुणे प्लांट में ग्रेड समझौता होने के बाद अप्रैल में प्रबंधन -यूनियन के बीच वार्ता फिर शुरू हुई है. 15 अप्रैल तक ग्रेड रिवीजन समझौता होने के कयास लगाये जा रहे हैं. पुणे में एमओपी पर समझौता होने से ऐसा लगता है कि टाटा मोटर्स और टीएमएल में एमओपी पर ही समझौता होगा.
टीएमएल ड्राइव लाइंस
टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी टीएमएल ड्राइव लाइंस में 1 अप्रैल 2016 से ग्रेड रिवीजन लंबित है. यहां टीएमएल एंड ड्राइव लाइंस वर्कर्स यूनियन कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व कर रही है. दिसंबर 2016 में चुनाव के उपरांत यहां यूनियन का नये सिरे से गठन हुआ.

यूनियन ने अलग से चार्टर ऑफ डिमांड भी सौंपा, लेकिन अब तक दो तीन दौर की ही वार्ता हुई है. टीएमएल ड्राइव लाइंस में अब तक टाटा मोटर्स की तर्ज पर समझौता होता आया है.
टाटा कमिंस
यहां भी 1 अप्रैल 16 से ग्रेड रिवीजन लंबित है. ग्रेड रिवीजन वार्ता अंतिम चरण में है. केवल फाइनांस पर बातचीत होनी है, लेकिन टाटा मोटर्स में ग्रेड पर बात आगे नहीं बढ़ने से वार्ता रोक दी गयी है. अध्यक्ष खेमा के साथ यूनियन के पुराने कमेटी मेंबर, पदाधिकारी वर्तमान यूनियन पर समझौता के लिए दबाव बनाये हुए हैं. कर्मचारियों को लंबित ग्रेड का एडवांस राशि देने के प्रस्ताव को प्रबंधन ने स्वीकार नहीं किया. यूनियन की निगाह टाटा मोटर्स की वार्ता पर लगी हुई है. उम्मीद है कि वहां समझौते के बाद टाटा कमिंस में समझौता होगा.
तार कंपनी – जेम्को
1 अप्रैल 2017 से ग्रेड रिवीजन लंबित हो गया है, लेकिन अब तक चार्टर्ड ऑफ डिमांड यूनियन ने प्रबंधन को नहीं सौपा है. विपक्षी खेमा के दस कमेटी मेंबरों ने तीन दिन पूर्व अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के खिलाफ बागवात कर कमेटी मेंबर पद से इस्तीफा देने की घोषण कर दी है. हालांकि अभी तक इस्तीफा नहीं सौंपा है. पिछली बार तार कंपनी और जेम्को यूनियन के नेताओं ने ग्रेड लंबित होने के पूर्व ही एक साथ चार्टर ऑफ डिमांड बना प्रबंधन को सौंप दिया था. तार कंपनी की तर्ज पर जेम्को में भी ग्रेड रिवीजन समझौता होता है.
टीआरएफ
टीआरएफ कंपनी में पुराने ग्रेड के कर्मचारियों का ग्रेड 1 अप्रैल 2015 से और नये कर्मचारियों का 1 दिसंबर 2016 से लंबित है. ग्रेड रिवीजन समझौता कराने की मांग को लेकर कर्मचारी गोलबंद होने लगे हैं. रविवार को कंपनी के कर्मी यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को इस संबंध में मांग पत्र सौंप चुके हैं. कमेटी मीटिंग में भी लंबित ग्रेड रिवीजन को जल्द कराने की मांग यूनियन के सदस्य उठा चुके हैं.
टिमकेन इंडिया
टिमकेन के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन 1 मई 2017 से लंबित हो जायेगा. इस बार ग्रेड में यूनियन ने कर्मचारी पुत्रों का रजिस्ट्रेशन शुरू करने की मांग ग्रेड रिवीजन में प्रमुखता से रखने पर निर्णय लिया है. 3 अप्रैल को कमेटी मीटिंग में यूनियन के सभी सदस्यों से 15 अप्रैल तक ग्रेड पर सुझाव मांगा है. ताकि प्रबंधन को चार्टर ऑफ डिमांड सौंप वेज रिवीजन वार्ता शुरू किया जा सके. यूनियन इस बार चार्टर ऑफ डिमांड में आर्थिक लाभ, कल्याण संबंधित योजना, कर्मचारियों के स्वास्थ्य- सुरक्षा तथा कंपनी के विस्तार के बिंदु को शामिल करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola