Jamshedpur news. शादी के पहले लड़का व लड़की को थैलेसीमिया की जांच करना जरूरी : डॉ टीके चटर्जी

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 08 May 2026 7:16 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

डॉ एसपी फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस का आयोजन किया, इसमें होमियोपैथिक दवा भी कारगर

विज्ञापन

Jamshedpur news.

बिष्टुपुर स्थित एक होटल में शुक्रवार को डॉ एसपी फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सरयू राय व सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर संस्था के निर्देशक डॉ टीके चटर्जी ने कहा कि इस वर्ष का थैलेसीमिया दिवस का थीम छुपा हुआ नहीं, अचिह्नित रोगियों को पता करना एवं अनदेखा रोगियों को सहायता करना. यह एक बहुत बड़ा एवं गंभीर विषय है.

उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया की जांच के लिए सरकार से एचपीएलसी मशीन की मांग की गयी थी, लेकिन आज तक नहीं मिला. इससे थैलेसीमिया के मरीजों की जांच सही से नहीं हो पा रही है. उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया रोगियों की रोकथाम के लिए हर नयी वर बधू को शादी के पहले थैलेसीमिया की जांच कराना जरूरी है. जांच के दौरान अगर दोनों थैलेसीमिया होने पर उनकी शादी रद्द करना होगा. सरकार को भी इसको लेकर कानून बनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इसके लिए होमियोपैथिक दवा भी कारगर साबित हो रही है. इस दौरान डॉ सीएल दलाल, कुणाल चटर्जी, डॉ जाहिद हुसैन, डॉ राजीव लोचन महतो, डॉ सुजीत महतो, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ एमएम पात्रो अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola