Jamshedpur news. सोनारी में बह रहे सीवरेज का गंदा पानी को लेकर उठाया मुद्दा

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 08 May 2026 6:52 PM

विज्ञापन

सुबह-शाम जॉगर्स पार्क में भ्रमण करने वाले लोग हो रहे प्रभावित

विज्ञापन

Jamshedpur news.

सोनारी वेस्ट ले आउट, रोड नंबर नौ में भारत सेवाश्रम स्कूल के सामने सीवरेज का पानी बहने की सूचना जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा को स्थानीय लोगों ने दी. लोगों ने श्री मिश्रा को बताया कि सीवरेज का यह पानी विगत कई दिनों से सड़कों पर बह रहा है. यह सीवरेज लाइन टाटा स्टील ने बनायी है, लेकिन यह लीकेज का शिकार होकर रह गयी है. लोगों ने श्री मिश्रा से आग्रह किया कि वो इस समस्या से निजात दिलायें, ताकि बच्चे जो स्कूल से आते-जाते हैं, वो सकुशल घर पहुंच सकें.लोगों ने मुकुल मिश्रा से कहा कि सीवरेज का गंदा पानी बहने से लोग खासे प्रभावित हैं. सुबह-शाम जॉगर्स पार्क में भ्रमण करने वाले लोग, क्षेत्र की महिलाएं-पुरुष-बच्चे आदि इससे प्रभावित हो रहे हैं. लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मुकुल मिश्रा ने टाटा स्टील यूआइएसएल के महाप्रबंधक से आग्रह किया कि वो इस समस्या का अतिशीघ्र निवारण करवाएं, ताकि क्षेत्र की जनता को कोई तकलीफ न हो. इस संबंध में श्री मिश्रा ने टाटा स्टील यूआइएसएल महाप्रबंधक आरके सिंह को फोटो और वीडियो भी भेजे हैं.

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola