Jamshedpur news. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मियों का दी विदाई
Edited by PRADIP CHANDRA KESHAV
Updated:
विज्ञापन
रिटायर कंपनी से हुए हैं, यूनियन से नहीं : महामंत्री
विज्ञापन
Jamshedpur news.
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिजनों के साथ शामिल हुए. इस दौरान कर्मचारियों को उनके दीर्घकालीन सेवा और योगदान के लिए सम्मानित किया गया. यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने अनुभवों को साझा किये. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सभी टाटा मोटर्स कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं, यूनियन से नहीं. यूनियन सदैव आप सबों के साथ खड़ा है और आपके सुझाव हमारे लिए आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं. जब कभी भी जरूरत हो, आप बिना किसी संकोच के यूनियन कार्यालय आ सकते हैं. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने भी कर्मियों के समर्पण की सराहना की. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. इस अवसर पर यूनियन के सभी पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










