कांग्रेस का चेहरा उजागर

जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा ने कहा कि राज्य में एनडीए सरकार को अस्थिर करने का कांग्रेस का चेहरा उजागर हो गया है. सरकार बनाने की चल रही कवायद पर उन्होंने कहा कि बारगेनिंग को आधार बनाकर बननेवाली कांग्रेस, झामुमो की सरकार से राज्य की जनता का भला नहीं हो सकता है. मंगलवार को कदमा […]
जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा ने कहा कि राज्य में एनडीए सरकार को अस्थिर करने का कांग्रेस का चेहरा उजागर हो गया है. सरकार बनाने की चल रही कवायद पर उन्होंने कहा कि बारगेनिंग को आधार बनाकर बननेवाली कांग्रेस, झामुमो की सरकार से राज्य की जनता का भला नहीं हो सकता है. मंगलवार को कदमा में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री मुंडा ने कहा कि प्रस्तावित सरकार से राज्य का नुकसान तय है. कांग्रेस-झामुमो गंठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह उनकी दोस्ती है या नाटक, यह जल्द ही जनता को मालूम चल जायेगा.
ट्रांसफर-पोस्टिंग का क्या है राज
श्री मुंडा ने कहा कि राष्ट्रपति शासन में आइएएस, आइपीएस के अलावा प्रखंडों में तैनात अधिकारियों का एक- डेढ़ वर्ष में ट्रांसफर आखिर किन कारणों से किया जा रहा है? क्या यहां ट्रांसफर उद्योग बन गया है? इसे जनता को बताना चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आइपीएस का ट्रांसफर राज्यपाल के सलाहकार ने दो माह से क्यों रोक कर रखा था, कारण बताना चाहिए.
भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी
श्री मुंडा ने कहा कि झारखंड में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. जदयू से बिहार में रिश्ता खत्म होने के बाद अब उसके साथ गंठबंधन का सवाल ही पैदा नहीं होता है. उन्होंने कहा कि चुनाव के मामले में फैसला संसदीय बोर्ड को करना है. जमशेदपुर से कौन होगा प्रत्याशी के सवाल को वे टाल गये, लेकिन उन्होंने दावे के साथ कहा कि लोकसभा की सभी सीटों पर झारखंड में भाजपा जीत हासिल करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










