शेखपुरा एनएच 333 ए पर गड्ढा दे रहा हादसे को निमंत्रण, विभाग बेखबर

Updated:
विज्ञापन
Sheikhpura News Potholes Sheikhpura NH333A inviting accidents department unaware

शेखपुरा बाईपास NH333ए पर बना गड्ढा

Sheikhpura News: बरबीघा से झारखंड पाकुड़ तक जाने वाली शेखपुरा बाईपास एनएच (NH333ए) पर बना गड्ढा सड़क हादसे को निमंत्रण दे रहा है. यह स्थिति शेखपुरा शहर के वीआईपी रोड से जुड़ने वाली बाईपास के समीप की है. जलापूर्ति पाइपलाइन को 333 ए को पार कराने के लिए नगर परिषद शेखपुरा ने सड़क मार्ग की खुदाई की थी. खुदाई के बाद उक्त सड़क मार्ग में पाइप लाइन बिछाकर जैसे-तैसे उसे भर दिया था. जलापूर्ति पाइपलाइन को 333ए को पार कराने के लिए नगर परिषद शेखपुरा ने सड़क मार्ग की खुदाई की थी. खुदाई के बाद उक्त सड़क मार्ग में पाइप लाइन बिछाकर जैसे-तैसे उसे भर दिया था.

विज्ञापन

Sheikhpura News:(रंजीत कुमार) बरबीघा से झारखंड पाकुड़ तक जाने वाली शेखपुरा बाईपास एनएच (NH333ए) पर बना गड्ढा सड़क हादसे को निमंत्रण दे रहा है. यह स्थिति शेखपुरा शहर के वीआईपी रोड से जुड़ने वाली बाईपास के समीप की है.

दरअसल यहां पर जलापूर्ति पाइपलाइन को 333 ए को पार कराने के लिए नगर परिषद शेखपुरा ने सड़क मार्ग की खुदाई की थी. खुदाई के बाद उक्त सड़क मार्ग में पाइप लाइन बिछाकर जैसे-तैसे उसे भर दिया था.

ब्रेकर और गड्ढे के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते है

लेकिन इस काम में न सिर्फ जल्दबाजी हुई बल्कि एनएचआई की मानकता का भी ख्याल नहीं रखा गया है.अभी स्थिति यह है कि पाइपलाइन बिछाए गए जगह पर ब्रेकर और गड्ढे जैसी स्थिति बन गई है. सड़क मार्ग पर दिन के उजाले और रात के अंधेरे में ना दिखने वाले इस गड्ढे और ऊंचाई पर वहां से गुजरने वाले बड़े और छोटे वाहन अपना नियंत्रण खो देते हैं. इतना ही नहीं भारी माल वाहक वहां भी किसी वक्त हादसे का शिकार हो सकते हैं.

बाईपास सड़क मार्ग के बारे में ग्रामीणों ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाईपास सड़क मार्ग काफ़ी व्यस्त है. प्रतिदिन छोटी बड़ी हजारों वाहन गुजरते हैं. लेकिन जब उक्त गड्ढे और ऊंचाई वाले स्थान से कोई भी वाहन गुजरता है तो जोरदार धमाके जैसी आवाज़ें होती है. वहां से गुजरने वाले कई दो पहिया वाहन चालक हादसे के शिकार भी हो चुके हैं.

जोरदार आवाज के कारण स्थानीय लोगों के रातों की नींद हराम हो चुकी है. इसके बावजूद भी स्थानीय प्रशासन पूरी तरह बेखबर है.

पाइप लाइन की लीकेज से परेशान है लोग

उक्त सड़क मार्ग से पार किया गया पाइप लाइन लीकेज के कारण परेशानी का सब बन गया है. सड़क मार्ग पर जल जमाव की नई समस्या उत्पन्न हो गई है.

जल जमाव के कारण सड़क भी खराब हो रहा है. प्रतिदिन सैकड़ो गैलन पानी भी बर्बाद हो रहा है. इन तमाम परिस्थितियों के कारण स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है.

Also Read: बेगूसराय में शादी समारोह में जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन