टाटा स्टील में आज से बड़े बदलाव कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2020 3:12 AM
जमशेदपुर : टाटा स्टील में एक फरवरी से कई बड़े बदलाव किये गये है. शुक्रवार को कंपनी के इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स के वीपी राजेश रंजन झा की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार कंपनी के प्रोजेक्ट्स मैनेजमेंट-मैन्युफैक्चरिंग हेड अजीत कुमार सिंह का तबादला इंजीनियरिंग एनर्जी, इएंडपी के हेड के रूप में किया गया है. इसी […]
जमशेदपुर : टाटा स्टील में एक फरवरी से कई बड़े बदलाव किये गये है. शुक्रवार को कंपनी के इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स के वीपी राजेश रंजन झा की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार कंपनी के प्रोजेक्ट्स मैनेजमेंट-मैन्युफैक्चरिंग हेड अजीत कुमार सिंह का तबादला इंजीनियरिंग एनर्जी, इएंडपी के हेड के रूप में किया गया है.
इसी तरह इंप्रूवमेंट हेड सितांशु रस्तोगी का स्थानांतरण टीजीएस में मेंटेनेंस हेड के पद पर किया गया है. टीएसके के इंजीनियरिंग स्टील मेकिंग जीआरपी 2 के हेड वासुदेव गोस्वामी को स्थानांतरित कर टीएसके के सेंट्रल वर्कशाप का हेड बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










