ePaper

9 से 17 मार्च तक चलेगा जनगणना का ट्रेनिंग प्रोग्राम, बिहार में जल्द शुरू होगा घर-घर सर्वे

Updated at : 07 Mar 2026 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Census 2027

सांकेतिक फोटो

Census 2027: भारत में जनगणना 2027 को लेकर बिहार में तैयारियां शुरू हो गई हैं. इससे पहले ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और परिवारों से जुड़ी जरूरी जानकारी सही तरीके से जुटाई जा सके.

विज्ञापन

Census 2027: भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर बिहार में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. बिहार सरकार के निर्देश के बाद अब जिलों में हाउस लिस्टिंग और घर-घर सर्वे से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी. इसका मकसद यह है कि सर्वे का काम सही और व्यवस्थित तरीके से हो सके. 9 मार्च से 17 मार्च तक प्रशिक्षकों द्वारा सर्वे करने वाले और सुपरवाइजर को ट्रेनिंग दी जाएगी. यह प्रशिक्षण तीन दिनों का होगा.

मोतिहारी के जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि इसमें जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी शामिल होंगे. इसके अलावा लिपिक और अन्य संबंधित कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा.

क्या-क्या जानकारी जुटाई जाएगी

जनगणना के पहले चरण में हाउस लिस्टिंग और परिवार से जुड़ी बुनियादी जानकारी एकत्र की जाएगी.इस दौरान सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों की संख्या, मकान की स्थिति और सामाजिक-आर्थिक हालात से जुड़ी जानकारी जुटाएंगे. ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य यह है कि सर्वे करने वाले डिजिटल माध्यम से सही और सटीक जानकारी दर्ज कर सकें. इसके लिए उन्हें मोबाइल या टैबलेट के जरिए डेटा दर्ज करने की प्रक्रिया भी सिखाई जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मोतिहारी में तैयारी शुरू

मोतिहारी में भी इस अभियान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है. जिला प्रशासन की ओर से प्रखंड और पंचायत स्तर पर सर्वे करने वालों की सूची तैयार की जा रही है. प्रशिक्षण के बाद इन्हें शहरी और ग्रामीण इलाकों में सर्वे का काम सौंपा जाएगा.

अधिकारियों का कहना है कि जनगणना से मिलने वाले आंकड़े सरकार के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं. इन्हीं आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाएं बनाई जाती हैं और सही तरीके से बंटवारा होता है. इसलिए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सर्वे के दौरान सही जानकारी देकर इस प्रक्रिया में सहयोग करें.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 17 जिलों में अगले 48 घंटे में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

बिहार में डेढ़ करोड़ लोगों का राशन संकट में, 31 मार्च तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर कटेगा नाम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन