बांकीपुर में भाजपा के नए कैंडिडेट नीरज सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, 12 साल की उम्र से पार्टी में होने के दावे पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी और सीएम सम्राट के साथ नीरज सिन्हा

Bankipur Bypoll: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा के नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की एंट्री के साथ ही विवाद शुरू हो गया है. उनके बायोडाटा में दर्ज राजनीतिक सफर को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अभिषेक बंटी के बाद उम्मीदवार बदलने से भाजपा पहले ही विपक्ष के निशाने पर है.

विज्ञापन

Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार बदलने के बाद अब एक नया विवाद सामने आया है. नितिन नवीन की पारंपरिक सीट और भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर अब एनडीए के नए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भाजपा ने शुक्रवार को अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी की जगह नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया था. इसके बाद से ही पार्टी विपक्ष के निशाने पर है.

बायोडाटा को लेकर उठे सवाल

नीरज कुमार सिन्हा के जारी किए गए बायोडाटा में उनकी राजनीतिक यात्रा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

बायोडाटा में दावा किया गया था कि नीरज कुमार साल 2006 से भाजपा के प्राथमिक सदस्य हैं. हालांकि, उनके जन्म वर्ष के अनुसार उस समय उनकी उम्र करीब 12 साल थी.

अब इसी बात को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि इतनी कम उम्र में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता कैसे मिली.


पहले यही बायोडाट जारी किया गया
पहले यही बायोडाट जारी किया गया

विवाद के बाद बदला गया बायोडाटा

विवाद बढ़ने के बाद नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा में बदलाव किया गया है. नए बायोडाटा में उनकी प्राथमिक सदस्यता वाले दावे को हटा दिया गया है.

हालांकि, भाजपा में उनके शामिल होने की सही तारीख की जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है. पुराने और नए दोनों बायोडाटा को लेकर चर्चा जारी है.


फिर जारी हुआ बदला हुआ बायोडाटा
फिर जारी हुआ बदला हुआ बायोडाटा

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने पहले अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी को उम्मीदवार बनाया था.

उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था. लेकिन 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव से हटने का फैसला कर लिया. इसके बाद भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीदवार घोषित कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा?

भाजपा के बायोडाटा के अनुसार, नीरज कुमार सिन्हा पटना के मीठापुर के रहने वाले हैं. उनका जन्म 1 जुलाई 1994 को हुआ है. वे बीए पास हैं और वर्तमान में नरेंद्र भारती मंडल के बूथ अध्यक्ष बताए गए हैं. इससे पहले वह भाजपा युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष और मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. उनके चाचा स्वर्गीय नरेंद्र भारती जनसंघ के समय के कार्यकर्ता थे.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात

शनिवार को नीरज कुमार सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की.

लोकसेवक आवास पर हुई इस मुलाकात में उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया. मुख्यमंत्री ने उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं.

बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. उम्मीदवार बदलने के बाद पार्टी अब नए चेहरे के साथ चुनाव मैदान में है.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन