पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता के क्लब में बम विस्फोट, 5-6 बम मिले

Updated:
विज्ञापन

बम विस्फोट में उड़ गयी क्लब की छत.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bomb ‍‍Blast in ‍Bengal: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले एक क्लब में धमाका हुआ है. धमाके में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने उस क्लब को घेर लिया है, जहां विस्फोट हुआ.

विज्ञापन

Bomb Blast in Bengal: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के उत्तरी हिस्से के पाइकपारा इलाके में शनिवार सुबह बंद एक क्लब में बम विस्फोट हुआ. क्लब के एक कमरे में हुए विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि, घनी आबादी वाले इलाके में हुए विस्फोट के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गयी. लोग अपने घरों से बाहर निकलकर विस्फोट स्थल के पास जमा हो गये. बाद में पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

सुबह 6:11 बजे हुआ बम विस्फोट

प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस क्लब के भीतर 2-3 बम रखे थे. सुबह करीब 6:11 बजे दोनों बम फट गये. बम विस्फोट इतना जबरदस्त था कि क्लब की टिन की छत पास की इमारत की पांचवीं मंजिल पर जा गिरी.

Bomb ‍‍Blast in ‍Bengal: क्लब परिसर में मिले 5-6 बम

पुलिस ने बताया कि परिसर की तलाशी ली गयी, तो वहां 5-6 और बम मिले. बम निरोधक दस्ते ने सभी बम को निष्क्रिय कर दिया है. यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि ये बम वहां किसने और किस उद्देश्य से रखे थे.

क्षेत्र में अशांति के लिए उपद्रवियों ने रखे होंगे बम

स्थानीय निवासी रंगन देव ने कहा- हमें संदेह है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए उपद्रवियों द्वारा बमों को उस कमरे के भीतर रखा गया होगा, जहां सालों से लोगों का आना-जाना नहीं था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टीएमसी के उपद्रवियों ने रखे होंगे बम – शमिक भट्टाचार्य

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने के कारण ये बम इलाके में तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण प्राप्त उपद्रवियों द्वारा रखे गये होंगे, क्योंकि टीएमसी पश्चिम बंगाल में तेजी से कम होते अपने जनाधार से अवगत है.

लोगों को आतंकित करके वोट पाना चाहती है तृणमूल – शमिक

राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस मतदाताओं को डराकर और आतंकित करके वोट हासिल करना चाहती है, क्योंकि निष्पक्ष मतदान से वह जीत नहीं सकती.

उत्तर प्रदेश और बिहार से बेहतर है बंगाल की कानून-व्यवस्था – तृणांकुर

इन आरोपों को खारिज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता तृणांकुर भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा एक ऐसी घटना के लिए टीएमसी पर आरोप लगा रही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है. पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों की तुलना में कहीं बेहतर है.

इसे भी पढ़ें

ममता के मंच से कुछ दूरी पर बम की खबर, ईमेल से मिली धमकी- विक्टोरिया को उड़ा देंगे

बंगाल में फिर 2 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के स्कूलों और अदालतों में बम की धमकी देने वाला बंगाल से गिरफ्तार

बंगाल में अब डाकघरों और पासपोर्ट सेवा केंद्र में विस्फोट की धमकी, हाई अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola