बंगाल के युवाओं के लिए खुशखबरी! आज से ही मिलेगा युवा साथी योजना का लाभ, ममता बनर्जी का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

मेट्रो चैनल पर लोगों को संबोधित करतीं वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Yuva Sathi Yojana: बंगाल के बेरोजगार युवाओं को ममता बनर्जी ने बड़ी सौगात दी है. वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर युवा साथी योजना की सौगात देते हुए बेरोजगार युवाओं के खाते में आज से ही 1500 रुपए भेजे जाने की घोषणा की. शनिवार को उन्होंने मेट्रो चैनल से इसकी घोषणा की, जहां वह एसआईआर के विरोध में 2 दिन से धरना दे रहीं हैं.

विज्ञापन

Yuva Sathi Yojana: बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक. युवा साथी योजना की आज से ही हो गयी शुरुआत. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि आज यानी 7 फरवरी 2026 से ही ‘युवा साथी’ योजना की शुरुआत हो रही है. हर बेरोजगार के खाते में आज से ही 1500-1500 रुपए भेजे जायेंगे.

विज्ञापन

मेट्रो चैनल से ममता बनर्जी ने किया ऐलान

ममता बनर्जी ने यह घोषणा शनिवार को राजधानी कोलकाता के धर्मतला स्थित मेट्रो चैनल से की. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ 6 मार्च से धरना दे रहीं हैं. धरना के दूसरे दिन उन्होंने युवा साथी योजना की शुरुआत का ऐलान किया.

किसानों को हर साल सरकार देती है 10 हजार रुपए

ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं और किसानों पर विशेष ध्यान दे रही है. एक एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों को सरकार हर साल 10 हजार रुपए देती है. जिनके पास एक कट्ठा जमीन है, उन्हें हर साल 4 हजार रुपए मिलते हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

1 अप्रैल 2026 से शुरू होनी थी युवा साथी योजना

ममता बनर्जी ने धरना स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से युवा साथी योजना की शुरुआत की घोषणा की थी. कहा था कि 21 से 40 साल तक के जिन लोगों को किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलता, उन्हें युवा साथी योजना का लाभ मिलेगा. हर महीने उन्हें 1500 रुपए दिये जायेंगे.

महिला दिवस पर बेरोजगारों को ममता बनर्जी की सौगात

वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने कहा कि वह महिला दिवस के उपहार के रूप में बेरोजगार युवाओं को आज से ही 1500 रुपए देने की घोषणा करतीं हैं. उनके बैंक अकाउंट में आज से ही योजना के पैसे भेजे जायेंगे.

इसे भी पढ़ें

लक्ष्मी भंडार के 5 साल बाद ममता सरकार का ट्रंप कार्ड ‘युवा साथी योजना’, आवेदन के लिए उमड़ी बेरोजगारों की भीड़

लक्ष्मी भंडार योजना 2026: बंगाल की सबसे बड़ी सरकारी योजना में कितने रुपए मिलते हैं, कौन और कैसे ले सकता है लाभ?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola