ePaper

UPSC Result 2025: सुदीपा बनीं झारखंड टॉपर, अपूर्वा और तेजस्विनी ने भी गाड़े झंडे, देखें सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट

Updated at : 06 Mar 2026 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
UPSC 2025 Result

UPSC में झारखंड के सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट, Symbolic Pic Credit- AI

UPSC 2025 Result: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में झारखंड के 11 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है. दुमका की सुदीपा दत्ता (AIR 41) झारखंड टॉपर बनी हैं. टॉप 3 में झारखंड की बेटियों का कब्जा रहा. देखें रैंकवार सफल अभ्यर्थियों की सूची.

विज्ञापन

UPSC Result 2025, रांची: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में इस बार झारखंड से एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता पायी है. महिला दिवस (आठ मार्च) से पहले झारखंड की लड़कियों ने इस बार परचम लहरा दिया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के टॉप थ्री में तीनों स्थानों पर लड़कियां हैं. दुमका निवासी सुदीपा दत्ता 41वां रैंक हासिल कर झारखंड की टॉपर बन गयी हैं. सुदीपा के पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले सुदीपा का चयन झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के माध्यम से सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) पद पर भी हो चुका है.

बोकारो की बेटी अपूर्वा को 42 रैंक

इसके अलावा बोकारो स्टील प्लांट के इंजीनियर की बेटी अपूर्वा वर्मा को 42 वां रैंक मिला है. जबकि इसी जिले की तेजस्विनी सिंह को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 62वां रैंक हासिल हुआ है. जबकि बाघमारा धनबाद के शुभम कुमार महतो को 142वां स्थान मिला है. जबकि इसी डिस्ट्रिक्ट की जमुआ निवासी करण कुमार सेठ को 333वां रैंक मिला है.

Also Read: महंगी कोचिंग को दिखाया ठेंगा: सरायकेला के आयुष ने YouTube के सहारे क्रैक किया UPSC, बने कोल्हान टॉपर

किसका कितना रैंक

रैंक–नाम–स्थान

41–सुदीपा दत्ता–दुमका

42–अपूर्वा वर्मा–बोकारो

62–तेजस्विनी सिंह–बोकारो

103–विपुल गुप्ता–लातेहार

142–शुभम कुमार महतो–बाघमारा, धनबाद

143–आयुष कुमार– गम्हरिया, जमशेदपुर

333–करण कुमार सेठ–जमुआ, गिरिडीह

354–मो इश्तियाक रहमान–डोरंडा मणिटोला

365–निहारिका सिन्हा– कुलीपाड़ा साहेबगंज
569–श्रुति मोदी–बाघमारा, धनबाद
755–चिरंजीव कुमार–देवघर

Also Read: लातेहार के लाल का UPSC में कमाल, पिछली बार रह गई थी कसर, इस बार 103 रैंक लाकर बने IAS

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola