ePaper

3100 श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

Updated at : 06 Mar 2026 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
3100 श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

इटकी बाहरी तालाब स्थित नवनिर्मित सूर्य मंदिर में छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा से शुरू हुआ.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, इटकी.

इटकी बाहरी तालाब स्थित नवनिर्मित सूर्य मंदिर में छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा से शुरू हुआ. कलश यात्रा में 3100 श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर कोइरी टोला, झखरा टोली, पोस्ट ऑफिस, देवी मंडप, बाजार टांड़, महावीर चौक, बनिया टोली होते हुए केशरी नया तालाब पहुंची. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा, जिसके पश्चात पुनः उन्हीं मार्गों से होते हुए कलश को मंदिर परिसर में स्थापित किया. आचार्य सूर्यकांत त्रिपाठी व सहयोगी के नेतृत्व में यजमान लाल आशीषनाथ शाहदेव-जया शाहदेव, कृष्णा राम तिवारी-सुषमा तिवारी, बिनोद महतो-शीला देवी, अमित महतो-निकिता देवी, जितेंद्र महतो-कविता देवी, मनीष सोनी-निक्की देवी और सुलेंदर महतो-रेखा देवी ने पूजा अर्चना की. कार्यक्रम के तहत पंचाग पूजन व मंडप प्रवेश की विधि करायी गयी. आयोजन समिति ने बताया कि सात मार्च को देवताओं का आह्वान, आठ मार्च को नगर भ्रमण, नौ मार्च को प्राण प्रतिष्ठा, 10 मार्च को पूर्णाहुति, महाआरती, भंडारा सहित अन्य अनुष्ठान होंगे. समारोह का समापन 11 मार्च को भक्ति जागरण के साथ होगा. इधर शाम में प्रवचनकर्ता शालिनी त्रिपाठी ने कथा प्रारंभ किया. आयोजन को सफल बनाने में सूर्य मंदिर निर्माण समिति, पुलिस प्रशासन सहित समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
ABHILASH SONU

लेखक के बारे में

By ABHILASH SONU

ABHILASH SONU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola