अमृतसर से कटिहार होकर न्यू जलपाईगुड़ी जाने वालों के लिए खुशखबरी, देखिये ट्रेन नंबर और टाइमिंग

Updated:
विज्ञापन
Special Train Holi

सांकेतिक फोटो

Holi Special Trains: बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन चलाने और अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही गुवाहाटी से दिल्ली के बीच एक वन-वे स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी. इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Holi Special Trains: होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन और कुछ ट्रेनों को ज्यादा दिनों तक चलाने का फैसला लिया है. इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और ट्रेनों में भीड़ कम होगी. रेलवे ने बताया कि ट्रेन नंबर- 03311 और 03312 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन का परिचालन 10 मार्च से शुरू होगा. पीआरओ मोहम्मद इकबाल ने बताया कि यह ट्रेन होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही है.

ट्रेन के बारे में जानिए

गाड़ी संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. यह सेवा 10 मार्च से 27 मार्च तक जारी रहेगी. वहीं 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल हर गुरुवार और रविवार को चलेगी. इसका परिचालन 12 मार्च से 29 मार्च तक किया जाएगा. इस स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से बिहार, झारखंड और उत्तर भारत के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इस ट्रेन की बढ़ाई अवधि

इसी बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल ज्यादा दिनों तक चलाने का फैसला लिया गया है. यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से होकर कटिहार रूट से गुजरेगी. यह ट्रेन 25 मार्च तक हर बुधवार को अमृतसर से चलेगी. वापसी में न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के लिए यह ट्रेन 27 मार्च तक हर शुक्रवार को चलेगी. इससे पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के बीच यात्रा आसान होगी.

इसके अलावा यात्रियों की मांग को देखते हुए गुवाहाटी से दिल्ली के लिए एक वन-वे स्पेशल ट्रेन भी चलाने का फैसला किया गया है. ट्रेन संख्या 05699 गुवाहाटी-दिल्ली स्पेशल 8 मार्च को गुवाहाटी से रात 9:30 बजे रवाना होगी और 10 मार्च को दोपहर 1 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन रास्ते में रंगिया, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बेगूसराय, छपरा, वाराणसी और प्रयागराज स्टेशन पर रुकेगी.

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों के समय और ठहराव की पूरी जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट और रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए रखें.

इसे भी पढ़ें: सात दिनों तक टिकट मिलना नामुमकिन, गया से दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट्रेनें फुल

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन