ePaper

कलश यात्रा के साथ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ

Updated at : 06 Mar 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ

प्रखंड के पाटुक बाजोटोली में आयोजित पांच दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चान्हो.

प्रखंड के पाटुक बाजोटोली में आयोजित पांच दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया. बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा में पाटुक, पतरातू, सोंस, ओपा सहित आसपास के गांवों की 1001 महिलाएं बुचा ओपा डैम से जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंची. इस दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक नारों से गुंजायमान रहा. यज्ञाचार्य सतीश चंद्र शास्त्री, पंडित संकेश्वर पांडेय, पंडित दीनानाथ मिश्रा, अंकित पाठक व अरविंद पांडेय ने विधि विधान से पूजा पाठ व अन्य अनुष्ठान कराया. यज्ञ आयोजन समिति के लोगों के अनुसार सात मार्च को वेदी पूजन, जल दिवस, संध्या आरती के बाद रात में वृंदावन से आये महाराज श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रवचन देंगे. श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारे की भी व्यवस्था की गयी है. पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ 10 मार्च को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा. कलश यात्रा में आयोजन समिति समेत हरिश्चंद्र प्रजापति, कैलाश गुप्ता, अशोक प्रजापति, हरि प्रजापति, सतीश प्रसाद साहू, प्रयाग महतो, लखन महतो, लालचंद प्रजापति, रंजीत प्रजापति, मदन प्रजापति, सुरेश प्रजापति, कर्म दयाल प्रजापति, बंधन लोहार, चंदू लोहार, बंधु भगत आदि श्रद्धालु शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola