बिहार में एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Road Accident: कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दो लोगों की यूपी सीमा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई. दिलदारनगर जा रहे मामा-भांजे की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई, जिसमें दोनों की मौके पर ही जान चली गई. घटना के बाद दोनों गांवों में शोक का माहौल है.
Bihar Road Accident: बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ में दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. शुक्रवार दोपहर यूपी बॉर्डर के पास एक पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी बाइक सवार मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों की पहचान महुवर गांव निवासी पप्पू राम और बिशनपुरा गांव निवासी निरंजन राम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों आपस में मामा-भांजे थे. इस हादसे के बाद दोनों गांवों में मातम पसर गया है.
काम से यूपी जा रहे थे दोनों
परिजनों के अनुसार शुक्रवार की दोपहर दोनों लोग बाइक से उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर जा रहे थे. उन्हें वहां किसी काम से जाना था.
इसी दौरान घरोहिया गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. आसपास मौजूद लोग जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक पप्पू राम के भाई बाबूलाल राम ने बताया कि परिवार में तीन भाई हैं. करीब छह महीने पहले ही पप्पू राम बाहर प्रदेश में नौकरी करने के बाद घर लौटे थे.
उन्होंने बताया कि बड़े भाई सूबेदार राम उर्फ डब्बू राम मवेशियों की खरीद-बिक्री का काम करते हैं. वहीं बाबूलाल राम खुद महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. हादसे की खबर मिलने के बाद वह भी घर के लिए रवाना हो गए हैं.
बेटे को भी मिली दुखद खबर
पप्पू राम का बेटा हैदराबाद में रहता है. पिता की मौत की सूचना मिलते ही वह भी ट्रेन से घर के लिए निकल पड़ा है. परिवार के अन्य सदस्य भी इस दुखद खबर से सदमे में हैं.
पुलिस ने भेजा शव पोस्टमार्टम के लिए
घटना की सूचना मिलते ही जमानिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.
दोनों गांवों में पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे के बाद महुवर और बिशनपुर गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि पप्पू राम और निरंजन राम काफी मिलनसार स्वभाव के थे. उनकी अचानक मौत की खबर से पूरा इलाका गमगीन है. परिवार के लोग और ग्रामीण इस हादसे से अभी तक उबर नहीं पाए हैं.
Also Read: ‘मैं हूं ना, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं’, सीएम नीतीश बोले- संगठन का पूरा अधिकार मेरे पास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










