अध्यक्ष अनिल व सचिव राकेश बने सचिव
Updated at : 06 Mar 2026 8:48 PM (IST)
विज्ञापन

करकट्टा देवी मंडप प्रांगण में ग्राम प्रधान गणेश पाहन की अध्यक्षता में चैती नवरात्र को लेकर बैठक हुई.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खलारी.
करकट्टा देवी मंडप प्रांगण में ग्राम प्रधान गणेश पाहन की अध्यक्षता में चैती नवरात्र को लेकर बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से देवी मंडप में श्रद्धा और भक्ति से सतचंडी महायज्ञ तथा श्रीमदभागवत कथा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में ग्रामीणों और मां के भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि आती है. सनातन संस्कृति को भी मजबूती मिलती है. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नयी सतचंडी महायज्ञ कमेटी का गठन किया गया. नयी कमेटी में संरक्षक गणेश पाहन, बलराम सोनी, श्री भगवान सिंह, नागदेव सिंह, विनय खलखो, बिरू सिंह, गोपाल गुप्ता, संतोष महली, डॉ संजय कुमार वर्मा, इंदिरा तुरी, राजन सिंह राजा, आशा देवी, पुतूल देवी, रतिया गंझू, जालिम सिंह, मुकदर लोहरा, भोला साव, अनिल गंझू, जितेन्द्र पांडेय, बिगन सिंह भोगता, रामसूरत यादव, प्रमोद सिंह, रामेश्वर सिंह, विजय गुप्ता और नंदू मेहता को शामिल किया गया. साथ ही अध्यक्ष अनिल पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष सरस्वती देवी, उपाध्यक्ष शिबू तुरी, पप्पू सिंह, अनिल गुप्ता, शंभु दास, रंजीत रजक, किशुन पाहन, पंकज मुंडा, शत्रुधन मुंडा, सहदेव महली, मंटू मुंडा और अशोक राम को जिम्मेदारी सौंपी गयी. सचिव राकेश कुमार सिंह, कार्यकारी सचिव दिलीप पासवान, हरि प्रसाद गुप्ता, अवध गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष अजय सिंह को मनोनीत किया गया. संचालन शंभु दास ने किया. इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.करकट्टा देवी मंडप में चैती नवरात्र को लेकर बैठक
सतचंडी महायज्ञ को लेकर कमेटी का गठन
06 खलारी03:-बैठक में उपस्थित मंदिर कमेटी के लोग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




