कल का राशिफल 08 मार्च 2026: किस राशि के लिए शुभ रहेगा रविवार, किसे उठाना पड़ सकता है नुकसान

कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 08 March 2026: कल 08 मार्च 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जो रात 08 बजकर 28 मिनट तक रहेगी. पढ़ें कल का दिन आपके लिए कैसा रहेेगा.
Kal Ka Rashifal 08 March 2026: कल ग्रहों की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है, जहां कुम्भ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की युति बनी हुई है, वहीं कल चंद्रमा तुला राशि में संचरण करेंगे. मीन राशि में शनि-शुक्र और मिथुन में गुरु विराजमान रहेंगे. यहां जानते हैं, ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कि कल इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
कल का मेष राशि
कल आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा और लाभ भाव में मौजूद मंगल आपके व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देंगे. लंबित कार्य पूरे होंगे और वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा. नई योजना पर सकारात्मक चर्चा संभव है. धन की स्थिति संतुलित रहेगी, पर अनावश्यक खर्च से बचें. निवेश सोच-समझकर करें. परिवार में सौहार्द बना रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा और किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता मिलेगी. कल स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर अधिक परिश्रम से बचना आवश्यक है.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
कल का वृषभ राशि
कल आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी. क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में स्थित चंद्रमा और एकादश भाव के शनि गुप्त शत्रुओं को सक्रिय कर सकते हैं. सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. योजनाबद्ध कार्य सफलता दिलाएंगे. धन पक्ष बेहतर रहेगा. खर्च नियंत्रित रखें. परिवार में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग मानसिक शांति देगा. स्वास्थ्य में पाचन संबंधी हल्की समस्या संभव है. संतुलित आहार लें. विद्यार्थी एकाग्र होकर पढ़ाई करें. परिणाम अनुकूल मिलेंगे.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
कल का मिथुन राशि
कल कार्य क्षेत्र में रचनात्मकता और संचार कौशल से लाभ मिलेगा, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में मौजूद गुरु आपकी बुद्धि और निर्णय क्षमता को बढ़ाएंगे. नई परियोजना पर काम शुरू हो सकता है. सहकर्मी आपका साथ देंगे. धन की स्थिति संतुलित रहेगी, निवेश में सावधानी रखें. अनावश्यक खर्च टालें. परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा, भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. विद्यार्थी नई रणनीति अपनाएं. प्रतियोगिता में सफलता संभव है.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
कल का कर्क राशि
कल आपको कार्य क्षेत्र में मेहनत का फल मिलने का समय है, क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा और अष्टम भाव के मंगल पारिवारिक संपत्ति के विवादों में आपको उलझा सकते हैं. पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं. धन पक्ष मजबूत रहेगा. परिवार में शांति और सहयोग बना रहेगा. माता-पिता का आशीर्वाद लाभकारी होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव से बचें. विद्यार्थी लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें, सफलता निकट है.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: क्रीम
कल का सिंह राशि
कल कार्य क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी, क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में मौजूद केतु आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी करेंगे. नई जिम्मेदारी मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी. वरिष्ठ आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे. धन में वृद्धि के योग हैं. व्यापार में लाभ संभव है. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. विद्यार्थी आत्मविश्वास बनाए रखें. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कल का कन्या राशि
कल कार्यक्षेत्र में सूक्ष्म निरीक्षण आवश्यक रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में स्थित चंद्रमा और छठे भाव के राहु-बुध धन के अनावश्यक खर्च और वाणी दोष समस्या पैदा कर सकते हैं. छोटी गलती से बचें और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. धन की स्थिति संतुलित रहेगी, पर अचानक खर्च संभव है. बचत पर ध्यान दें. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. विद्यार्थी अनुशासन बनाए रखें, निरंतर अभ्यास सफलता दिलाएगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
कल का तुला राशि
कल कार्य क्षेत्र में संतुलन और समझदारी से निर्णय लें, क्योंकि आपकी राशि में ही चंद्रमा का संचार हो रहा है, जिससे आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा. कल साझेदारी में लाभ मिलेगा और नई योजना सफल हो सकती है. सहकर्मी सहयोग करेंगे. धन पक्ष अनुकूल रहेगा. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा. जीवनसाथी का साथ मानसिक शांति देगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. योग लाभकारी रहेगा. विद्यार्थी नियमित अध्ययन करें. सफलता संभव है.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
कल का वृश्चिक राशि
कल कार्य क्षेत्र में चुनौतियां सामने आ सकती हैं, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित चंद्रमा और चतुर्थ भाव के सूर्य-मंगल अनावश्यक भागदौड़ और मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं. धैर्य से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी. वरिष्ठों का मार्गदर्शन लाभकारी होगा. नई योजना पर सावधानी से कार्य करें. धन की स्थिति सामान्य रहेगी. उधार देने से बचें. निवेश सोच-समझकर करें. परिवार में भावनात्मक सहयोग मिलेगा. किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है. स्वास्थ्य में थकान महसूस हो सकती है.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
कल का धनु राशि
कल कार्य क्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे. नई जिम्मेदारी स्वीकार करने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी, क्योंकि आपकी राशि के लाभ भाव में स्थित चंद्रमा और सप्तम भाव के गुरु आय के नए स्रोत बनाएंगे. सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. धन पक्ष मजबूत रहेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. निवेश लाभकारी रहेगा. परिवार में उत्साह और प्रसन्नता बनी रहेगी. किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. नियमित व्यायाम करें. विद्यार्थी नई रणनीति अपनाएं. सफलता के योग हैं.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
कल का मकर राशि
कल कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा और तृतीय भाव के शनि-शुक्र आपके करियर में उन्नति के योग बना रहे हैं. मेहनत का उचित फल मिलेगा और वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा. नई योजना पर विचार संभव है. धन की स्थिति स्थिर रहेगी, बचत पर ध्यान दें. किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभकारी सिद्ध होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हड्डियों और जोड़ों का ध्यान रखें. विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करें. सफलता संभव है.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: भूरा
कल का कुंभ राशि
कल कार्य क्षेत्र में नवीन विचारों से सफलता मिलेगी, क्योंकि आपकी राशि में स्थित सूर्य, मंगल और राहु मानसिक उथल-पुथल दे सकते हैं, जबकि नवम चंद्रमा भाग्य का साथ दिलाएंगे. टीमवर्क से लाभ होगा और नई परियोजना शुरू हो सकती है. वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा. धन की स्थिति में सुधार होगा. रुका हुआ धन मिल सकता है. खर्च संतुलित रखें. परिवार में आनंद और उत्साह बना रहेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी. विद्यार्थी रचनात्मक विषयों में प्रगति करेंगे.
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: नीला
कल का मीन राशि
कल कार्य क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में मौजूद शनि-शुक्र कार्यों में बाधा और चोट-चपेट का भय बना रहे हैं. धैर्य से समाधान मिलेगा. सहकर्मियों का सहयोग लें. धन पक्ष सामान्य रहेगा. अनावश्यक खर्च से बचें. निवेश में सावधानी रखें. परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा. संतान से सुखद समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है. विद्यार्थी ध्यान भटकने से बचें और नियमित अध्ययन करें.
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: बैंगनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




