देश के सबसे अधिक प्रदूषित 75 शहरों में जमशेदपुर, सरायकेला व बड़ाजामदा

Updated at : 22 Jan 2020 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
देश के सबसे अधिक प्रदूषित 75 शहरों में जमशेदपुर, सरायकेला व बड़ाजामदा

जमशेदपुर : देश के सबसे अधिक प्रदूषित 75 शहरों में जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, बड़ाजामदा शामिल हैं, जबकि झरिया देश का सबसे प्रदूषित इलाका है. दूसरे स्थान पर धनबाद का शहरी इलाका है. पिछले पांच वर्षों में झरिया में वायु प्रदूषण की मात्रा करीब डेढ़ गुना बढ़ गयी है. देश की जानी-मानी संस्था ग्रीनपीस ने वायु प्रदूषण […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : देश के सबसे अधिक प्रदूषित 75 शहरों में जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, बड़ाजामदा शामिल हैं, जबकि झरिया देश का सबसे प्रदूषित इलाका है. दूसरे स्थान पर धनबाद का शहरी इलाका है. पिछले पांच वर्षों में झरिया में वायु प्रदूषण की मात्रा करीब डेढ़ गुना बढ़ गयी है. देश की जानी-मानी संस्था ग्रीनपीस ने वायु प्रदूषण पर कई शहरों की रिपोर्ट जारी की है. यह संस्था हर साल वायु प्रदूषण की रिपोर्ट जारी करती है.

रिपोर्ट के अनुसार, हवा में पीएम-10 की मात्रा जमशेदपुर में 129 (माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर) है, जबकि सरायकेला-खरसावां में 128 और बड़ाजामदा में 75 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है. जमशेदपुर में आबादी बढ़ने और नगर के विस्तार के साथ-साथ शहर और उसके आसपास के इलाकों में जंगल और पेड़ कम हो गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola