कदमा की महिला से लॉज में दुष्कर्म

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2019 8:50 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा की एक महिला ने बागबेड़ा थाना में ओड़िशा कालाहांडी निवासी प्रदीप तांडी और उसकी मां के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया है कि 12 दिसंबर को प्रदीप तांडी की मां ने फोन कर जुगसलाई घोड़ा चौक के पास उसे बुलाया. वे लोग गुदड़ी बाजार में एक लॉज […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा की एक महिला ने बागबेड़ा थाना में ओड़िशा कालाहांडी निवासी प्रदीप तांडी और उसकी मां के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया है कि 12 दिसंबर को प्रदीप तांडी की मां ने फोन कर जुगसलाई घोड़ा चौक के पास उसे बुलाया. वे लोग गुदड़ी बाजार में एक लॉज में ले गये. जहां उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इसके बाद वह बेहोश हो गयी. इसी बीच प्रदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद दोनों भाग गये.

पीड़िता ने मामले की शिकायत जुगसलाई थाना में की. लेकिन घटनास्थल बागबेड़ा थाना क्षेत्र का होने के कारण प्राथमिकी बागबेड़ा में दर्ज की गयी. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता सही तरीके से घटनास्थल की जानकारी नहीं दे रही है. जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola