होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने पीटा, छात्रा की तबीयत बिगड़ी

Updated at : 12 Nov 2019 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने पीटा, छात्रा की तबीयत बिगड़ी

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सेंट मेरी हिंदी हाई स्कूल की छात्रा सुनीता कुमारी को शिक्षिका ने होमवर्क नहीं करने पर पीटा. तीन दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया है. आदित्यपुर केंदू गांछ धिराईगंज के रहने वाले चंद्रेश्वर प्रसाद की बेटी मीणा ने बताया है कि पांच दिन पहले उसने होमवर्क […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सेंट मेरी हिंदी हाई स्कूल की छात्रा सुनीता कुमारी को शिक्षिका ने होमवर्क नहीं करने पर पीटा. तीन दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया है. आदित्यपुर केंदू गांछ धिराईगंज के रहने वाले चंद्रेश्वर प्रसाद की बेटी मीणा ने बताया है कि पांच दिन पहले उसने होमवर्क नहीं किया था. इस पर स्कूल की मीणा टीचर ने उसे पहले मुर्गा बनाकर सजा दी. इसके बाद छड़ी से उसकी पिटाई की.

यह घटना उसने किसी को नहीं बतायी. 20 से 25 मिनट तक मुर्गा बनाये रखने और पिटाई से उसे असहनीय दर्द हुआ. तीसरे दिन सुनीता ने मां से कहा कि वह अब स्कूल नहीं जायेगी. पूछने पर पूरी कहानी बतायी. सुनीता को पहले निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर को दिखाया गया. डॉक्टर ने अस्पताल ले जाने की सलाह दी.
इसके बाद परिवार वाले सोमवार को उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे. पिता चंद्रेश्वर प्रसाद ने बताया कि वे स्कूल के प्रिंसिपल से मिलने गये थे, लेकिन उन्होंने बताया कि मीणा टीचर छुट्टी पर चली गयी है. उन्होंने टीचर के खिलाफ थाने में शिकायत करने की बात कही है. सुनीता के पिता चंद्रेश्वर प्रसाद आदित्यपुर 10 नंबर पथ, कुलुपटांगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं.
सोनारी में पेट दर्द से पांचवी के छात्रा की मौत
जमशेदपुर. सोनारी कुंजनगर बाल बिहार कुंती पथ में रहने वाली व सोनारी डीएवी में पढ़ने वाली पांचवीं की छात्रा तृप्ति कुमारी(11) की रविवार को पेट में दर्द होने से मौत हो गयी. वह मूलरूप से बिहार के बक्सर के मरहद के राजेश कुमार सिंह की बेटी थी.
वह सेानारी में फूफा प्रमोद कुमार सिंह के यहां रहकर पढ़ाई करती थी. फूफा प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार तृप्ति पिछले चार साल से सोनारी में रहकर पढ़ायी कर रही थी. रविवार को उसे पेट दर्द व बुखार हुआ था, जिसके बाद उसे सोनारी में डॉ एसके मिश्रा के पास इलाज कराने लेकर गये थे. दवा खाने के बाद दर्द से राहत हुआ.
रात करीब तीन बजे फिर से पेट दर्द होने लगा और वह रोने लगी, तो टीएमएच ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया. एक माह पूर्व ही तृप्ति की दादी भी उससे मिलने पहुंची सोनारी आयी थी. तृप्ति के पिता व अन्य के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा. इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola