लालू प्रसाद के पोते के बर्थडे का इनविटेशन कार्ड चर्चा में, बच्चे का नाम लिखा ‘इराज लालू यादव’

Updated:
विज्ञापन

इनविटेशन कार्ड की तस्वीर

Bihar News: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के पोते के बर्थडे का इनविटेशन कार्ड चर्चा में आ गया है. 27 मई को गाजियाबाद में बर्थडे सेलिब्रेट किया जाएगा. इनविटेशन कार्ड में बच्चे का पूरा नाम ‘इराज लालू यादव’ लिखा गया है. इस फंक्शन में कई बड़े राजनीतिक चेहरे पहुंचने वाले हैं.

विज्ञापन

Bihar News: लालू फैमिली के लिए 27 मई का दिन बेहद खास माना जा रहा है. इस दिन लालू प्रसाद के पोते और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेटे इराज का जन्मदिन है, जो शानदार तरीके से मनने वाला है. गाजियाबाद में सेलिब्रेशन होगा. इस बर्थडे पार्टी में कई बड़े राजनीतिक नेता भी शामिल होंगे. लेकिन इन सब के बीच फिलहाल इराज के बर्थडे का इनविटेशन कार्ड चर्चा में आ गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लालू यादव ने ही रखा था अपने पोते का नाम

इनविटेशन कार्ड की जो तस्वीर आई है, उसमें तेजस्वी यादव के बेटे का पूरा नाम ‘इराज लालू यादव’ लिखा गया है. अब यही नाम बिहार की राजनीति और सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपने पोते का नाम इराज रखा था.

इस दौरान लालू यादव ने इराज नाम रखने की वजह भी बताई थी. लालू यादव ने बताया था कि, जैसे चैत्र नवरात्र के छठे दिन पैदा हुई पोती का नाम उन्होंने कात्यायनी रखा था, उसी तरह भगवान हनुमान के दिन मंगलवार को पैदा हुए पोते का नाम हनुमान जी के नाम पर इराज रखा है.

कोलकाता में हुआ था इराज का जन्म

तेजस्वी यादव के बेटे इराज का जन्म पिछले साल (2025) कोलकाता में हुआ था. अब गाजियाबाद में भव्य तरीके उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया जाएगा. पोते के जन्म के बाद लालू प्रसाद ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में उन्होंने जिक्र किया था कि मेरे और राबड़ी देवी की तरफ से पोते का नाम इराज रखा गया है. तेजस्वी यादव और राजश्री ने उसका पूरा नाम ‘इराज लालू यादव’ रखा है.

कई बड़े चेहरे पार्टी में हो सकते हैं शामिल

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में होने वाले इस आयोजन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े विपक्षी नेताओं को बुलाया गया है. सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी निमंत्रण भेजा जा सकता है. अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा के शामिल होने की भी चर्चा है.

Also Read: मुजफ्फरपुर-सोनबरसा NH फोरलेन के लिए होगी जमीन अधिग्रहित, NHAI ने मांगी ये जानकारियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन