मेगा दिव्यांग कैंप में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी

Updated at : 07 Oct 2019 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
मेगा दिव्यांग कैंप में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी

जमशेदपुर : 12 अक्तूबर को रेड क्राॅस भवन में होने वाले राज्य स्तरीय मेगा दिव्यांग कैंप में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गयी है. अब 10 अक्तूबर की शाम छह बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा. केके एजुकेशन फाउंडेशन व रेड क्राॅस सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दिव्यांग कृत्रिम अंग […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : 12 अक्तूबर को रेड क्राॅस भवन में होने वाले राज्य स्तरीय मेगा दिव्यांग कैंप में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गयी है. अब 10 अक्तूबर की शाम छह बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा.

केके एजुकेशन फाउंडेशन व रेड क्राॅस सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दिव्यांग कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें शामिल होने वाले सभी दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंग का वितरण करने के साथ ही उसका सफल प्रत्यारोपण भी किया जायेगा. केके एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन विकास सिंह ने बताया कि इस कैंप में राज्य के सभी 24 जिलों से रजिस्ट्रेशन हो रहा है. कैंप में शामिल होने वाले दिव्यांगों के रहने खाने पीने की व्यवस्था भी नि:शुल्क की जा रही है.
अब तक करीब 1000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है. दिव्यांगों के शामिल होने के लिए किसी प्रकार का कोई अंतिम सीमा नहीं तय की गयी है. जितने भी दिव्यांग शामिल होंगे उनके कृत्रिम अंग का प्रत्यारोपण किया जायेगा. अब 10 अक्तूबर तक लोग रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन के लिए 6202828761, 7761818782, 8340200448 पर ह्वाट्सअप के जरिये अपनी जानकारी भेजनी होगी. उक्त नंबर पर 48 घंटे के भीतर कैंप में शामिल होने की तिथि की जानकारी दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola