मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूजा पंडाल में दिया स्वच्छता का संदेश, खुद उठायी प्लास्टिक की बोतल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2019 5:10 PM
– कहा, प्लास्टिक मुक्त झारखंड बनाना है, हम सभी अपने हिस्से की जिम्मेवारी निभाएं जमशेदपुर : महाअष्टमी का अवसर. उत्सव का माहौल. भक्ति भाव में डूबे मां दुर्गा के भक्तगण. इस बीच मुख्यमंत्री भी मां दुर्गा का दर्शन करने और उनसे प्रार्थना करने सीताराम डेरा स्थित पूजा पंडाल पहुंचे. भक्तों का उत्साह उस समय और […]
– कहा, प्लास्टिक मुक्त झारखंड बनाना है, हम सभी अपने हिस्से की जिम्मेवारी निभाएं
जमशेदपुर : महाअष्टमी का अवसर. उत्सव का माहौल. भक्ति भाव में डूबे मां दुर्गा के भक्तगण. इस बीच मुख्यमंत्री भी मां दुर्गा का दर्शन करने और उनसे प्रार्थना करने सीताराम डेरा स्थित पूजा पंडाल पहुंचे. भक्तों का उत्साह उस समय और बढ़ जाता है, जब राज्य के मुख्यमंत्री उनके बीच आते हैं. हर कोई उनके साथ फोटो लेकर उन्हें अपनी यादों में कैद करना चाहता है.
मुख्यमंत्री ने किसी को निराश नहीं किया. फोटो लेने का दौर खत्म होने के बाद वे पंडाल से जैसे ही निकलते हैं तभी, पास में जमीन पर फेंका हुआ प्लास्टिक की बोतल उन्हें दिखायी देती है. बिना किसी को कुछ कहे मुख्यमंत्री झुककर बोतल उठा लेते हैं और कहते हैं, ‘हम सबको मिलकर अपनी जिम्मेवारी निभानी है, तभी प्लास्टिक मुक्त झारखंड हम बना पायेंगे. हम स्वच्छता के लक्ष्य को जरूर हासिल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










