आज आयेंगे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा
Updated at : 20 Sep 2019 2:24 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में 65 प्लस का टारगेट तय करने के लिए बूथ जीतने का मूल मंत्र प्रदान करने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार काे जमशेदपुर आ रहे हैं. बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताआें काे वे 50 मिनट संबाेधित करेंगे. जेपी नड्डा पहली बार जमशेदपुर आ रहे हैं. विस […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में 65 प्लस का टारगेट तय करने के लिए बूथ जीतने का मूल मंत्र प्रदान करने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार काे जमशेदपुर आ रहे हैं. बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताआें काे वे 50 मिनट संबाेधित करेंगे. जेपी नड्डा पहली बार जमशेदपुर आ रहे हैं. विस चुनाव में 65 प्लस के लक्ष्य को साधने की मुहिम के तहत शुक्रवार को नड्डा कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र का दौरा करेंगे.
तीनों जिलों में पार्टी के अलग-अलग कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे. इस क्रम में उनका जमशेदपुर प्रवास भी निर्धारित है. कोल्हान दौरे के सबसे अंतिम में वे शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे हेलीकॉप्टर से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे सीधे माइकल जॉन ऑडाेटोरियम पहुंचकर प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं के संबोधन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




