गणेश पूजा मेला में पार्किंग बंदोबस्ती रेट घटा, वाहन खड़ा करना हुआ महंगा

Updated at : 03 Sep 2019 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
गणेश पूजा मेला में पार्किंग बंदोबस्ती रेट घटा, वाहन खड़ा करना हुआ महंगा

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी ) में कदमा गणेश पूजा पार्किंग टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है. साल 2015 में जेएनएसी की ओर से कदमा गणेश पूजा मेले के दौरान पार्किंग शुल्क वसूलने की बंदोबस्ती 25 हजार रुपये में हुई थी. उस समय पार्किंग शुल्क वसूलने का ठेका ठाकुर […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी ) में कदमा गणेश पूजा पार्किंग टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है. साल 2015 में जेएनएसी की ओर से कदमा गणेश पूजा मेले के दौरान पार्किंग शुल्क वसूलने की बंदोबस्ती 25 हजार रुपये में हुई थी. उस समय पार्किंग शुल्क वसूलने का ठेका ठाकुर इंटरप्राइजेज ने 25 हजार रुपये में लिया था.

उस समय दो पहिया वाहन का पार्किंग शुल्क 2 रुपये और चार पहिया वाहन का 5 रुपये निर्धारित था. इस साल जेएनएसी की ओर से कदमा गणेश पूजा मेले के दौरान पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए टेंडर प्रकाशित नहीं कर पार्किंग का ठेका राजेश कुमार सिंह को 12 हजार 100 रुपये में दे दिया गया.
जेएनएसी के ठेकेदारों के बीच इस बात की चर्चा रही कि मामले की छानबीन होने पर सोमवार को नोटिस बोर्ड पर टेंडर का नोटिस चिपका दिया गया. हालांकि कार्यालय में सोमवार को अवकाश था. बावजूद कई अधिकारी रविवार और सोमवार को अवकाश के दिन आये हुए थे. पूरी गतिविधि जेएनएसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद है. चर्चा इस बात की भी होती रही कि दोदिनों के अवकाश के दिन जेएनएसी में क्या हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola