ePaper

जमशेदपुर : झामुमो की सरकार बनी तो एक साल में पांच लाख नौकरियां : हेमंत सोरेन

Updated at : 09 Aug 2019 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : झामुमो की सरकार बनी तो एक साल में पांच लाख नौकरियां : हेमंत सोरेन

जमशेदपुर : झामुमो की सरकार बनी, तो एक साल में पांच लाख नौकरी देंगे और नहीं दे सके, तो संन्यास ले लेंगे. यह घोषणा विपक्ष के नेता व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के 32वां शहादत दिवस पर आयोजित सभा को संबोधित करते […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : झामुमो की सरकार बनी, तो एक साल में पांच लाख नौकरी देंगे और नहीं दे सके, तो संन्यास ले लेंगे. यह घोषणा विपक्ष के नेता व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के 32वां शहादत दिवस पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए की.
उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो 25 करोड़ रुपये तक के काम झारखंडी लोगों को दी जायेगी. साथ ही प्राइवेट नौकरी में भी स्थानीय लोगों को 75 फीसदी आरक्षण तय करेंगे.
हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बल्कि संकट है, स्थिति यह आ गयी है कि अब भी नहीं जागेंगे, तो झारखंडी पहचान खत्म हो जायेगी. उन्होंने किसानों को तीन हजार व केंद्र सरकार से बैंक खाते में मिलने वाली राशि को खैरात करार दिया. कहा झारखंडी लोगों का जल, जंगल जमीन है, वे खैरात के मोहताज नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola